Parineeti Chopra Son : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में माँ बनी हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति और राघव चड्ढा ने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी। अब बेटे के एक महीना पूरे होने पर एक्ट्रेस ने उसकी पहली झलक भी दिखा दी है। कपल ने परफेक्ट फैमिली तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम ‘नीर (Neer)’ रखा है। आइए जानते हैं, इस खूबसूरत नाम का अर्थ क्या है।
Table of Contents
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर परिणीति ने उसकी पहली तस्वीरें साझा की हैं। इन प्यारी तस्वीरों में परिणीति और राघव अपने नन्हे बेटे के पैरों को प्यार से चूमते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में बेटे के छोटे–छोटे पैर दोनों के हाथों के बीच दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा— “जलाशय रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्।” इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम NEER रखा है।
शादी के दो साल बाद परिणीति और राघव ने अपने नन्हे राजकुमार का स्वागत किया। कुछ हफ्ते पहले ही कपल ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी थी, जिसमें 1 + 1 = 3 लिखा था और नन्हे पैरों के निशान बने थे। उन्होंने लिखा था— “हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है।” अब उन्होंने अपने बेटे के नाम ‘नीर’ का भी मतलब बता दिया है।
Parineeti Chopra Son : परिणीति के बेटे का नाम का मतलब?
परिणीति चोपड़ा ने बेटे की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “जलाशय रूपम् प्रेमस्य स्वरूपम् – तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की अनंत बूंद में शांति मिली है। हमने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है — शुद्ध, दिव्य और असीम।” ‘नीर’ का अर्थ पानी (जल) होता है, जिसे पवित्रता और प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। यह नाम शांति और स्थिरता का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो बच्चे के जीवन में सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है। कपल ने अपने बेटे के लिए बेहद सुंदर नाम चुना है, जो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। दूसरी बार प्रेग्नेंट भारती सिंह ने भी दोनों को बेटे के आगमन पर बधाई दी है।
दिलचस्प बात यह है कि परिणीति के नाम का भी गहरा अर्थ है— उनके नाम का मतलब है “जो पूर्ण है”। कपिल शर्मा शो के दौरान ही परिणीति प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उन्होंने उस समय इस बात को निजी रखा था। हालांकि राघव ने थोड़े समय बाद इसका हल्का–सा संकेत दे दिया था, जिसके बाद दोनों ने आधिकारिक घोषणा कर दी। प्रेग्नेंसी के दौरान परिणीति ने कई वीडियो साझा किए और हर पल को खुशी के साथ जीती नजर आईं। बता दें, 24 सितंबर 2023 को दोनों ने राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘द लीला पैलेस’ में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।