प्रियंका चोपड़ा रामायण : प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में कमबैक बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, और अब यह तय माना जा रहा है कि वह एस.एस. राजमौली की 1000 करोड़ बजट वाली फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ दमदार वापसी करेंगी। इसी बीच खबर आई है कि प्रियंका ने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का एक अहम रोल ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक बड़े किरदार के लिए प्रियंका मेकर्स की पहली पसंद थीं, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया।

प्रियंका को लंबे वक्त से इंडियन फिल्मों में नहीं देखा गया है, लेकिन अब उनका कमबैक काफी भव्य होने वाला है। SSMB29 में वापसी के लिए प्रियंका न केवल कड़ी मेहनत कर रही हैं बल्कि एक बड़ी फीस भी ले रही हैं। दूसरी ओर, रामायण, जो अपनी बड़ी स्टारकास्ट के चलते लगातार सुर्खियों में है, उसमें भी प्रियंका की एंट्री की चर्चा थी।

इस मेगा बजट फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। अब यह सामने आया है कि फिल्म के मेकर्स ने प्रियंका को भी एक खास भूमिका के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा रामायण : मेकर्स की पहली पसंद थीं प्रियंका चोपड़ा

अगर ईटाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें, तो रामायण जैसी भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म में मेकर्स प्रियंका चोपड़ा को सूर्पनखा के किरदार में कास्ट करना चाहते थे। इसको लेकर एक्ट्रेस से बातचीत भी की गई थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपनी व्यस्त शेड्यूल और डेट्स की समस्या के चलते इस ऑफर को ठुकरा दिया। अब प्रियंका की जगह यह अहम रोल एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह निभाएंगी। रकुल इस किरदार में खुद को ढालने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं।

महेश बाबू की फिल्म से होगा प्रियंका का कमबैक

लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नजर आएंगी। अपने कमबैक के लिए उन्होंने किसी हिंदी फिल्म की बजाय एस.एस. राजामौली की बिगबजट फिल्म SSMB29 को चुना है, जिसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका ने करीब 30 करोड़ रुपये की भारी फीस ली है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह अक्सर भारत आती रहती हैं। फैंस को अब बेसब्री से महेश बाबू और प्रियंका को साथ देखने का इंतजार है।

Your Comments