प्रत्युषा बनर्जी पुण्यतिथि : बालिका वधूकी प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद उनके मातापिता ने उनके पूर्व बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हाल ही में, प्रत्युषा की 9वीं पुण्यतिथि पर, राहुल ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस दुखद घटना के बाद, उनके करीबियों ने उनके पूर्व बॉयफ्रेंड को इसका जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। 2023 में, राहुल राज सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर खुद को इस मामले से बरी करने की मांग की थी, लेकिन मुंबई की सेशन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि राहुल के कारण प्रत्युषा डिप्रेशन में थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

हाल ही में, प्रत्युषा की पुण्यतिथि पर, राहुल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 9 साल बाद भी उन्हें इस घटना के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि इस हादसे ने न सिर्फ प्रत्युषा की, बल्कि उनके और उनके परिवार की जिंदगी भी बदल दी। राहुल ने यह भी कहा कि वह अब भी प्रत्युषा की मौजूदगी को महसूस करते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने प्रत्युषा के कुछ दोस्तों को चेतावनी भरे लहजे में संबोधित भी किया।

दोस्तों को दी धमकी

राहुल आगे लिखते हैं कि कभीकभी वह प्रत्युषा पर गुस्सा हो जाते हैं, तो कभी उनके लिए दुख महसूस करते हैं। लेकिन कई बार उन्हें लगता है कि उनके जीवन में दुख का कारण वही हैं। राहुल कहते हैं कि आज प्रत्युषा शांति में हैं, लेकिन वह खुद पीड़ा से गुजर रहे हैं। वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके दोस्तों के षड्यंत्र का शिकार हो गए थे, जिन्होंने उनकी छवि खराब कर दी।

राहुल बताते हैं कि प्रत्युषा की मौत के साथ ही उनका करियर और सपने भी बिखर गए थे और प्यार उनके लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। प्रत्युषा का निर्जीव शरीर देखना उनके लिए बेहद कठिन था, और उस आघात को वह आज भी पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं। हालांकि, वह प्रत्युषा की वजह से उन्हें मिले हर दर्द के लिए उन्हें माफ करते हैं।

जरूर  पढ़े :-    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमित राज की एग्जिट से दुखी फैंस, सोमनाथ मंदिर में मांगी दुआ

लेकिन राहुल ने यह भी कहा कि वह उन दोस्तों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने उनकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की थी। वह चाहते हैं कि प्रत्युषा इसमें उनका साथ दें। राहुल को विश्वास है कि प्रत्युषा उनके आसपास ही हैं और वे उन असली दोषियों को पहचान लेंगी जिन्होंने उन्हें तकलीफ दी और उनका इस्तेमाल किया। अंत में, राहुल भगवान से प्रार्थना करने की गुजारिश करते हैं कि प्रत्युषा उनके लिए प्रार्थना करें, जैसे वे भी उनके लिए करेंगे।

Your Comments