राम कपूर ने खरीदी Lamborghini Urus SE : राम कपूर ने हाल ही में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक देश में किसी और ने नहीं किया। उन्होंने 5 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत वाली एक लग्जरी कार खरीदी है और इसके साथ ही वह इस कार के पहले भारतीय मालिक बन गए हैं।
Table of Contents
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के साथ–साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन टीवी सेलेब्रिटी भी अब इस रेस में पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर, जो हाल ही में अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में थे, अब अपनी नई सुपर लग्जरी कार को लेकर फिर खबरों में हैं।
टीवी के साथ–साथ फिल्मों में भी काम कर चुके राम कपूर ने हाल ही में Lamborghini Urus SE खरीदी है। खास बात यह है कि वे भारत में इस हाई–एंड कार को खरीदने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस कार की कीमत 5 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।
Lamborghini Urus Se खरीदने वाले पहले भारतीय बने राम
राम कपूर को लग्जरी कारों का गहरा शौक है, और अब उनके कार कलेक्शन में एक नई और खास गाड़ी जुड़ गई है—Lamborghini Urus SE। 51 वर्षीय अभिनेता ने हाल ही में इस अल्ट्रा–लग्जरी SUV को खरीदा है, और सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ ली गई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें इस महंगी और स्टाइलिश कार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सबसे खास बात यह है कि राम कपूर 143 करोड़ भारतीयों में पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने इस गाड़ी को खरीदा है। भारत में यह मॉडल 2024 में लॉन्च किया गया था और यह Lamborghini की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मानी जा रही है। राम की इस उपलब्धि ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।
कितनी है कीमत?
राम कपूर की इस कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसों में एक आम मिडिल क्लास व्यक्ति पूरी जिंदगी आराम से गुजार सकता है। इस लग्जरी SUV की एक्स–शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है, जबकि ऑन–रोड इसकी कीमत 5.20 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंचती है। यह एसयूवी न केवल शानदार दिखती है, बल्कि इसमें तमाम हाई–एंड लग्जरी फीचर्स भी शामिल हैं।
राम कपूर का कार कलेक्शन
राम कपूर के पास पहले से ही कई लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में Porsche 911 Carrera S, Mercedes-AMG G63, BMW X5 और Audi Q7 जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम कपूर को टीवी शो ‘कसम से‘ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं‘ ने हर घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने ‘युध्रा‘ और ‘हमशकल्स‘ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।