Ekta Kapoor Ram Kapoor relationship :  एकता कपूर ने राम कपूर को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक दिया, जिसकी बदौलत वो हर घर में पहचाने जाने लगे। राम आज भी इस मौके के लिए एकता के प्रति आभार जताते हैं और मानते हैं कि जो मौका एकता ने उन्हें दिया, वो किसी और से नहीं मिला।

हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई हैं, फिर भी राम कपूर एकता को बेहद सम्मान देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी कोस्टार साक्षी तंवर के साथ किए गए किसिंग सीन का जिक्र किया और कहा कि वो सीन उन्होंने एकता के कहने पर किया था। राम के इस बयान से एकता नाराज़ हुईं, लेकिन अब अभिनेता ने सफाई देते हुए एकता की जमकर तारीफ की है।

NDTV से बातचीत में राम कपूर ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वे एकता कपूर के खिलाफ कुछ भी नकारात्मक नहीं बोलेंगे। राम ने कहा कि एकता जो चाहे कह सकती हैं, लेकिन वे हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

राम कपूर एकता कपूर : उन्होंने मुझे मौका दियाराम कपूर

राम कपूर ने कहा, “एकता जो भी कहना चाहें, कह सकती हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं बोलूंगा। आखिरकार, उन्होंने मुझे वह मौका दिया जो कोई और नहीं दे सका।उन्होंनेकहा किअपने करियर को आगे बढ़ाने में एकता के योगदान के लिए वे बेहद आभारी हैं। राम ने आगे जोड़ा, “जब किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया, तब उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं जीवनभर उनका एहसानमंद रहूंगा, इसलिए अपने करियर के आख़िर तक उन्हें मेरे बारे में जो भी कहना हो, कहने का पूरा हक है।

एकता कपूर ने बदली सितारों की जिंदगी

बता दें कि एकता कपूर के हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं ने राम कपूर की ज़िंदगी में बड़ा मोड़ ला दिया। इस शो ने उन्हें हर घर में एक जानापहचाना चेहरा बना दिया। एकता कपूर ने न सिर्फ राम बल्कि कई टीवी कलाकारों का करियर संवारा है। उन्होंने कई यंग टैलेंट्स को अपने लोकप्रिय शोज़ में काम करने का मौका दिया है। यही वजह है कि उन्हेंछोटे पर्दे की क्वीनकहा जाता है। टीवी के साथसाथ उनकी फिल्मों को भी दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है।

Your Comments