Karishma Kapoor News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिर से सुर्खियों में हैं। उनके एक्सहसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से चल रहा संपत्ति विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मामले में अब संजय कपूर की मां रानी कपूर भी सामने आई हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर वसीयत की सत्यता पर सवाल उठाए हैं।

रानी कपूर के हलफनामे में दावा किया गया है कि संजय कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा के बीच संबंध ठीक नहीं थे। वहीं, करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी अपने पिता की व्यक्तिगत संपत्ति पर अधिकार और अपने हिस्से की मांग की है। संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की विरासत से जुड़ा यह विवाद हाईकोर्ट में लंबित है और लगातार चर्चा में बना हुआ है।

बहन ने किया था शॉकिंग खुलासा

हाल ही में इस मामले में नया मोड़ तब आया जब संजय कपूर की बहन मंदिरा ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा पर आरोप लगाते हुए उन्हें संजय और करिश्मा की शादी टूटने के लिए जिम्मेदार ठहराया। एक इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि उन्हें पहले से ही संजय और प्रिया के बीच नजदीकियों का पता था और उन्होंने इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया।

जरूर  पढ़े :-     नफीसा अली बाल्ड लुक 2025: 68 साल की अभिनेत्री ने कैंसर से जंग के बीच साझा की प्रेरक फोटो

उन्होंने कहा कि जब उन्हें दोनों को एक फ्लाइट में देखा, तो उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उस समय करिश्मा ने अभीअभी अपने बेटे को जन्म दिया था। मंदिरा का मानना था कि यदि कोई महिला किसी बच्चे के जन्म के समय भी ऐसा व्यवहार कर सकती है, तो यह बिल्कुल गलत है।

Your Comments