सोनम कपूर पति संपत्ति : बॉलीवुड सितारों की फिल्मों और अभिनय के साथसाथ उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अक्षय कुमार और सलमान खान को इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में गिना जाता है। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके पति इन दोनों सुपरस्टार्स से भी ज्यादा दौलतमंद हैं। उन्होंने बिजनेस के जरिए जबरदस्त संपत्ति बनाई है।

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियाँ हैं जो आर्थिक रूप से अपने पतियों से कहीं आगे हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिनके पति रईसी के मामले में उन्हें भी मात देते हैं। आज हम एक ऐसी ही मशहूर एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जो खुद एक बड़ी स्टार हैं और उनके पिता भी इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन उनके पति की नेटवर्थ अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े एक्टर्स से भी ज्यादा बताई जाती है।

यह एक्ट्रेस और कोई नहीं, बल्कि सोनम कपूर हैं। सोनम कपूर, सुपरस्टार अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्मसावरियासे बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्मों से भले ही अब उन्होंने दूरी बना ली है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और खास पहचान हासिल की है। फिलहाल सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रहती हैं, जो एक सफल और बेहद अमीर बिजनेसमैन हैं। उनके पास बेशुमार दौलत और लग्जरी लाइफस्टाइल है।

2018 में हुई थी आनंदसोनम की शादी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में बेहद शाही अंदाज़ में शादी की थी। विवाह के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं और अब दोनों नॉटिंग हिल के एक शानदार घर में रहते हैं। ये स्टार कपल 20 अगस्त 2022 को मातापिता बने थे और उन्होंने अपने बेटे का नामवायुरखा है।

दिल्ली में है 173 करोड़ का घर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का एक बेहद भव्य घर दिल्ली में भी मौजूद है। राजधानी के प्रीमियम इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित यह लग्जरी प्रॉपर्टी करीब 3170 वर्ग यार्ड में फैली हुई है। इसकी कीमत जानकर कोई भी चौंक सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आलीशान घर की कीमत लगभग 173 करोड़ रुपये आंकी गई है।

4000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आनंद आहूजा

सोनम कपूर की कुल संपत्ति करीब 115 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उनके पति आनंद आहूजा लगभग 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आनंद एक मल्टीब्रांड स्नीकर बिजनेस के जरिए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। नेटवर्थ के मामले में वो सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ चुके हैं। जहां सलमान की संपत्ति लगभग 2900 करोड़ रुपये है, वहीं अक्षय कुमार की नेटवर्थ करीब 2700 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Your Comments