सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस फिल्म में रजनीकांत एक पुलिसवाले के किरदार में हैं. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.
Table of Contents
Really looking forward to this film… Rajinikanth and director AR Murugadoss join hands for #Darbar… Costars Nayanthara… #Pongal2020 release… #Thalaivar167FirstLook… #DarbarFirstLook poster: pic.twitter.com/VIGOe7J69H
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 9, 2019
फिल्म ‘दरबार’ को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है. रजनीकांत के साथ मुरुगदास की ये पहली फिल्म होगी. इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. नयनतारा और रजनीकांत 11 सालों के बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे.
रिलीज होते ही वायरल

दरबार 2020 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत का लुक बिल्कुल अलग दिख रहा है. रजनीकांत एक ऐसे स्टार हैं, जो पिछले कई दशकों से साउथ की फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. लोग उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं. लोगों में उनकी फिल्मों को लेकर ऐसी दीवानगी है कि वो उनकी फिल्म देखने के लिए कुछ भी कर गुजर करने को तैयार रहते हैं.
Source: dailyhunt.in