हैरी पॉटर टीवी सीरीज : हैरी पॉटर की जादुई दुनिया अब टीवी स्क्रीन पर लौटेगी नए चेहरों के साथ जे.के. रोलिंग की मशहूर नॉवेल पर आधारितहैरी पॉटरफिल्म सीरीज, जिसने दुनियाभर में करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था, अब एक नए अवतार में लौटने जा रही है। वॉर्नर ब्रदर्स ने इस जादुई गाथा को टीवी सीरीज के रूप में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सीरीज की शूटिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें नए हैरी पॉटर का लुक भी जारी किया गया है।

2001 में आई पहली फिल्महैरी पॉटर एंड द फिलोसिफर स्टोनसे लेकर आखिरी पार्ट तक, डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉट्सन जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों को आइकॉनिक बना दिया था। 8 पार्ट्स की इस फिल्म सीरीज ने दर्शकों को इस कदर जोड़ा कि जब HBO ने इसके टीवी रीमेक की घोषणा की, तो कई फैंस ने नाराज़गी भी जताई।

टीवी सीरीज में हैरी पॉटर का किरदार अब डोमिनिक मैकलॉघलिन निभा रहे हैं, जबकि हरमाइन ग्रेंजर के रोल में अरबेला स्टैंटन नजर आएंगी। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने जब डोमिनिक के पहले लुक को शेयर किया, तो फैंस चौंक गएऔर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कलाकार पुरानी यादों के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।

हैरी पॉटर की शूटिंग हुई शुरू

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर ब्रदर्स ने सोमवार से अपनी बहुप्रतीक्षित टीवी सीरीजहैरी पॉटरकी शूटिंग की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही एचबीओ मैक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डोमिनिक मैकलॉघलिन का हैरी पॉटर के रूप में पहला लुक भी साझा किया गया है।

इस तस्वीर में डोमिनिक ने गोल फ्रेम वाला आइकॉनिक चश्मा पहन रखा है और स्कूल यूनिफॉर्म में अपने किरदार की झलक पूरी तरह से दिखा रहे हैं।पोस्ट के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा: पहले साल की ओर पहला कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।डोमिनिक के इस लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और अब यह देखने की उत्सुकता बढ़ गई है कि वह इस ऐतिहासिक किरदार को किस तरह निभाते हैं।

फैंस को कैसा लगा हैरी पॉटर का ये न्यू लुक?

आपको बता दें कि जब फैंस ने अरबेला स्टैंटन को हरमाइन ग्रेंजर के रोल के लिए ऑडिशन देते हुए देखा था, तो वे हैरान रह गए थे। ठीक वैसे ही अब नए अभिनेता डोमिनिक को हैरी पॉटर के रूप में देखकर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी ही है।

एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, हैरी पॉटर के किरदार के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट चॉइस है।वहीं दूसरे यूज़र ने कहा, शानदार यूनिफॉर्म, असली चोट, और आइकॉनिक चश्माउम्मीद है कि आप इन बुक कैरेक्टर्स के साथ इंसाफ करेंगेहालांकि हरी आंखें देखकर थोड़ी मायूसी भी हुई।

Your Comments