Bollywood Actress: अक्सर धर्म के नाम पर फिल्मी सितारों को ट्रोल किया जाता है, लेकिन किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को अपने करियर में हर तरह के रोल निभाने पड़ते हैं, चाहे वह किसी भी धर्म से हों। आज हम बात कर रहे हैं एक मुस्लिम एक्ट्रेस की, जिनके पिता पाकिस्तानी थे। खुद उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र सुनना भी पसंद है।

Guess Who: किसी एक्टर या एक्ट्रेस को अपने शुरुआती करियर में कई तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं, और इस दौरान धर्म किसी तरह की बाधा नहीं बनता। फिर भी फिल्मी सितारों को धर्म के नाम पर ट्रोल करना आम बात है।

हिंदू एक्ट्रेस को मुस्लिम एक्टर के साथ देखना या शादी करनाऐसा अक्सर विवाद का कारण बन जाता है। लेकिन जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उसने केवल 16 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। अमेरिका में मॉडल के रूप में काम करने के बाद अब वह बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। क्या आपने पहचान लिया?

45 साल की यह एक्ट्रेस हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म में नजर आई थीं और सलमान खान की Kick में भी काम कर चुकी हैं। वह खुद को एक ग्लोबल सिटीजन मानती हैं, क्योंकि उनके मातापिता अलगअलग देशों से हैं। इस एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की फिल्मरॉकस्टारसे डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया।

कौन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?

जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वह हैं नरगिस फाखरी। उनकी मां Czech रिपब्लिक से हैं, जबकि उनके पिता पाकिस्तानी थे। नरगिस सिर्फ 6 साल की थीं जब उनके मातापिता का तलाक हो गया।कुछ साल बाद उनके पिता का निधन भी हो गया।

वह लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं और अब तक अपने करियर में 16 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्महाउसफुल 5’ थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें गायत्री मंत्र सुनना अच्छा लगता है, क्योंकि इससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। वह कहती हैं कि वे धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक हैं। जब भी उन्हें टेंशन होती है, वह हनुमान चालीसा सुनती हैं। इसके अलावा उन्हें सभी धर्मों और उनकी ज्ञान के बारे में जानने की रुचि है।

इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट

दरअसल, नरगिस फाखरी का नाम पहले धूम एक्टर के साथ जुड़ा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2013 से 2017 तक उदय चोपड़ा को डेट किया था और खुद बताया कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। लेकिन व्यस्तता और काम की वजह से उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि, फरवरी 2025 में लॉस एंजेल्स में नरगिस फाखरी ने टोनी बेग से चुपचाप शादी कर ली, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे।