बॉलीवुड के इन सितारों के खाते में जानें कितनी हैं हिट फिल्मों का रिकॉर्ड?

फिल्म इंडस्ट्री में कौन नंबर 1 है और कौन नंबर 2… ये बहस तो हमेशा छिड़ी रहती है। फिल्मों के हिट होते ही जहां एक सितारा ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया की चकाचौंध में ऊपर पहुंच जाता है। तो वहीं, फिल्म फ्लॉप होते ही ये सितारे अंधेर में गुम हो जाते हैं। मगर असल में इस हार-जीत के बीच नंबर्स किसके पास हैं। ये बात हम अपनी इस खास रिपोर्ट में बताने वाले हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों में से आखिर किसने सबसे ज्यादा हिट फिल्म दी और बाकी सितारों ने कितनी हिट फिल्म दी। यहां जानिए इन सितारों की हिट फिल्मों की लिस्ट।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज तक 122 फिल्में दी। जिसमे में से उनकी 32 फिल्में हिट दीं। इसमें से 2 ब्लॉकबस्टर, 13 सुपरहिट थीं जबकि, 17 फिल्में हिट रही थीं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

 

 

किंग खान शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में आज तक 62 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से उनकी 25 फिल्में हिट रही हैं। इसमें से 8 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट और 11 फिल्में हिट रहीं।

सलमान खान (Salman Khan)

सुपरस्टार सलमान खान ने अब तक कुल 77 फिल्में दी हैं। उनके भी खाते में 25 हिट फिल्में हैं। इनमें से एक्टर ने आज तक 10 ब्लॉकबस्टर, 5 सुपरहिट और 8 फिल्में हिट रहीं।

अजय देवगन (Ajay Devgn)

 

 

सुपरस्टार अजय देवगन ने आज तक 97 फिल्में दी हैं। जिसमें से उनके खाते में 23 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। एक्टर ने आज तक 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 14 हिट फिल्में दी हैं

आमिर खान (Aamir Khan)

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आज तक कुल 34 फिल्मों में काम किया है। उनके खाते में 14 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। इनमें से 2 ब्लॉकबस्टर, 3 सुपरहिट और 4 हिट फिल्में दी हैं।

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)

 

 

फिल्म स्टार जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में करीब 134 फिल्में दीं। जिसमें से एक्टर के नाम 13 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। इसमें से 3 ब्लॉकबस्टर, 1 सुपरहिट और 7 फिल्में हिट रही थीं।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

 

 

सुपरस्टार सैफ अली खान ने आज तक 60 फिल्में दर्शकों को दी हैं। एक्टर के पास 12 हिट फिल्मों का नाम है। इनमें से 2 ब्लॉकबस्टर, 1 सुपरहिट और 9 फिल्में हिट रहीं।

गोविंदा (Govinda)

 

90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में कुल 87 फिल्में दर्शकों को दीं। एक्टर के खाते में 12 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। एक्टर ने 1 ब्लॉकबस्टर, 5 सुपरहिट और 6 हिट फिल्में दी थीं।

 

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 65 फिल्में दीं। एक्टर ने आज तक 11 हिट फिल्में दी हैं। जिसमें से 5 ब्लॉकबस्टर और 6 हिट फिल्में थीं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने आज तक 24 फिल्में दर्शकों को दीं। एक्टर के खाते में 10 हिट फिल्में हैं। जिसमें से 6 ब्लॉकबस्टर, 2 सुपरहिट और 2 हिट फिल्में रहीं।

Your Comments