काजोल ट्विंकल खन्ना शो : अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नियां ट्विंकल खन्ना और काजोल करेंगी दर्शकों का मनोरंजन, ट्रेलर हुआ रिलीज़ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियाँ ट्विंकल खन्ना और काजोल अब एक साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाली हैं। दोनों अपनी नई वेब शो ‘Two Much With Kajol And Twinkle’ को होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है और यह दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
Table of Contents
ट्रेलर की झलक देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ट्विंकल और काजोल के इस शो में कौन–कौन से खास मेहमान दिखाई देंगे, शो की शुरूआत कब होगी और कहां पर फैंस इसे एन्जॉय कर सकते हैं।
सेलेब्स संग चलेगा सवाल–जवाब का सिलसिला
काजोल और ट्विंकल खन्ना का यह शो एक टॉक शो है। इसके लगभग डेढ़ मिनट के ट्रेलर में फैंस को काफी रोमांचक और मजेदार चीजें देखने को मिली हैं। इस शो के माध्यम से फैंस को अपने पसंदीदा सितारों के अनकहे सीक्रेट्स जानने का मौका मिलेगा। साथ ही, शो में हंसी–ठिठोली और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
ये दिग्गज करेंगे शिरकत
इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि होस्ट के रूप में काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने शो में कई खास मेहमानों का स्वागत कर रही हैं। ट्रेलर में चंकी पांडे और गोविंदा, आमिर खान और सलमान खान, जान्हवी कपूर और करण जौहर, वरुण धवन और आलिया भट्ट, साथ ही विकी कौशल और कृति सेनन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे दिखाई दे रहे हैं।
कबसे और कहां देख पाएंगे शो?
ट्ट्विंकल खन्ना और काजोल का यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगा। प्राइम वीडियो इंडिया ने इसका ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, इसलिए दर्शक इसे इसी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। ‘Two Much With Kajol And Twinkle’ हर गुरुवार प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा। शो का निर्देशन अमिताभ बच्चन के क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने किया है।
जरूर पढ़े :- Bigg Boss 19 New Promo: Mirdul Tiwari और Shahbaz Badesha के बीच जोरदार झगड़ा, Wild Card Entry पर हुआ विवाद
नहीं दिखी अक्षय–अजय की झलक
ट्रेलर देखने के बाद जहां कई फैंस उत्साहित हैं, वहीं कुछ के मन में एक सवाल भी उठता है—क्या अक्षय कुमार और अजय देवगन इस शो में नजर आएंगे या नहीं? यह सवाल स्वाभाविक है, क्योंकि ट्विंकल खन्ना और काजोल ही शो की होस्ट हैं। लेकिन अक्षय और अजय अपनी पत्नियों के शो में दिखाई देंगे या नहीं, यह तो आगे समय ही बताएगा।