विजय वर्मा तमन्ना भाटिया ब्रेकअप : विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब इसी बीच विजय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद विजय की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।

कुछ महीने पहले तक विजय और तमन्ना का रिश्ता चर्चा में था और यहां तक कहा जा रहा था कि ये कपल जल्द शादी कर सकता है। लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। किसी ने इसकी वजह शादी को बताया तो किसी ने कहा कि विजय फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। ब्रेकअप के बाद से दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है।

अब विजय वर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो एक एक्ट्रेस के साथ देखे जा सकते हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद विजय फिर से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय वर्मा इन दिनोंदंगल गर्लफातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विजय के साथ जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, वो फातिमा ही हैं।

विजय वर्मा तमन्ना भाटिया ब्रेकअप : विजय और फातिमा दिखे साथ

वायरल वीडियो एक कैफे के बाहर का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही फातिमा वहां पहुंचती हैं, वह पहले विजय को किस करती हैं और फिर उन्हें प्यार से गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों ने साथ में कैमरे के लिए पोज भी दिए। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही विजय या फातिमा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है।

तमन्ना और विजय के प्यार के चर्चे

गौरतलब है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में खूब हो रही थी। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। विजय ने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी छिपाना नहीं चाहते। साल 2023 में दोनों ने साथ में वेब सीरीजलस्ट स्टोरीजमें काम किया था, जिसमें उनका एक किसिंग सीन भी काफी चर्चा में रहा था।

Your Comments