विक्रांत मैसी रिटायरमेंट : विक्रांत मैसी अपनी रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनकी पोस्ट को देखकर लोगों ने उनकी रिटायरमेंट का कारण परिवार से जुड़ा माना है। एक इंटरव्यू में विक्रांत ने अपने परिवार में धर्म की विविधता पर बात की थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में हर धर्म के लोग शामिल हैं।
Table of Contents
‘द साबरमती रिपोर्ट’, ‘12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ जैसी शानदार फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले विक्रांत मैसी ने अब अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर को फैन्स के साथ साझा किया। हालांकि, उनके फैन्स इस फैसले से बेहद चौंक गए हैं और सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद उन्होंने अचानक रिटायरमेंट क्यों लिया।
विक्रांत मैसी ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। इस पोस्ट में उन्होंने परिवार को समय देने की इच्छा जाहिर की है। इसी साल की शुरुआत में विक्रांत ने अपने बेटे का स्वागत किया था। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने 2022 में अपनी लॉन्ग–टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। विक्रांत ने कई इंटरव्यू में बताया है कि शीतल ने उनके संघर्ष के दिनों में उनका भरपूर साथ दिया।
विक्रांत मैसी रिटायरमेंट : परिवार करता है हर धर्म का सम्मान
विक्रांत भले ही अपनी निजी जिंदगी और परिवार के बारे में कम ही बात करते हैं, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपने परिवार में धर्म के प्रति सम्मान का जिक्र किया था। एक पॉडकास्ट के दौरान, जब उनसे धर्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि उनके घर में जाति या धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके एक कजिन ने गुजराती व्यक्ति से और उनकी मौसी ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी की है।
भाई–मां–पिता के हैं अलग धर्म
अपने भाई के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा, “मेरा नाम विक्रांत है और मेरे बड़े भाई का नाम मोइन है। उन्होंने 17 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपनाया था, और मेरे माता–पिता ने उनके इस फैसले का पूरी तरह समर्थन किया।” उन्होंने आगे बताया कि उनकी मां सिख धर्म मानती हैं, उनके पिता ईसाई हैं, और उन्होंने खुद एक हिंदू लड़की से शादी की है। अपने घर के माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मेरा घर मुंबई में ऐसी जगह पर है, जहां मंदिर, मस्जिद और चर्च सभी हैं, और यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।