विराट कोहली रिटायरमेंट : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी दी। 14 साल के शानदार टेस्ट करियर के बाद रिटायरमेंट लेने के कुछ ही समय बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस मौके का एक वीडियो पैपराजी द्वारा शेयर किया गया है, जिस पर फैंस इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं।
Table of Contents
विराट के इस फैसले से उनके फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमी भी मायूस नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में विराट को एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए देखा गया, जहां वे अनुष्का शर्मा के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। इस नजारे को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी पूछा – क्या देश छोड़कर जा रहे हो?
रिटायरमेंट के बाद एयरपोर्ट पर ‘विरुष्का’
अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, और फैन्स उनकी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर अब तक कोई ठोस अपडेट नहीं मिला है। इसी दौरान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। टेस्ट करियर को अलविदा कहने के बाद विराट और अनुष्का एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
एयरपोर्ट पर कपल एक–दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आया और उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ भी हिलाया। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि वे कहां जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैन्स काफी इमोशनल हो गए हैं। किसी ने कमेंट किया– “भाभी, रोक लो“, तो किसी ने मजाक में लिखा– “क्या गाड़ी में बैठते हुए ही रिटायरमेंट ले लिया?” कुछ लोगों ने यहां तक अंदाजा लगाया है कि शायद दोनों देश छोड़कर जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में सच्चाई क्या है, ये केवल विराट और अनुष्का ही जानते हैं।
झगड़े की अफवाहों पर लगा विराम
कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनुष्का कार से उतरने के बाद विराट का इंतजार किए बिना अकेले आगे बढ़ जाती हैं। उस वक्त विराट हाथ बढ़ाए खड़े नजर आए थे। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि अवनीत कौर की तस्वीर पर विराट द्वारा लाइक किए जाने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई थी। हालांकि, अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसने तमाम अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। इसमें दोनों एक साथ और बेहद खुश नजर आ रहे हैं।