द बंगाल फाइल्स : विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी अगली फिल्म को लेकर लोगों से दो नामों—The Delhi Files और Bengal Files—पर सुझाव मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि अब उनके पास एक बड़ी अपडेट है, जिसे वो जल्द ही साझा करेंगे। इसी के साथ, फिल्म के नए टाइटल और रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
Table of Contents
विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों में हमेशा सामाजिक मुद्दों की गहराई नजर आती है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘ताशकंद फाइल्स’ जैसी गंभीर विषयों पर बनी फिल्मों के बाद, अब वह एक और अहम कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म, जिसे पहले The Delhi Files कहा जा रहा था, अब नए नाम और अपडेट के साथ सुर्खियों में है।
इस अपडेट को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, और विवेक ने संकेत दिया है कि फिल्म का विषय भी उतना ही संवेदनशील और प्रभावशाली होगा, जितना उनकी पिछली फिल्मों में देखा गया है।
कब रिलीज होगी विवेक की फिल्म?
विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलकर अब ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें फिल्म का नया पोस्टर दिखाई दिया। इस पोस्टर पर लिखा था — ‘The Delhi Files’ अब बन गई है ‘The Bengal Files: Right To Life’। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल हैं।
क्यों बदला गया फिल्म का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का नाम बदलने की मुख्य वजह यह है कि इसकी पूरी कहानी बंगाल के इतिहास पर आधारित है। ऐसे में ‘दिल्ली‘ शीर्षक फिल्म की थीम से मेल नहीं खा रहा था। इसी कारण मेकर्स को आखिरी समय में यह बड़ा बदलाव करना पड़ा। करीब चार महीने पहले फिल्म का एक चौंकाने वाला टीज़र जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता और नेता मिथुन चक्रवर्ती नजर आते हैं। टीज़र में वह बुरी तरह घायल अवस्था में भारत का प्रीएंबल दोहराते दिखते हैं। इस दृश्य के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।