नीलकमल सिंह नया गाना : Neelkamal Singh Bhojpuri Song खेसारी की हीरोइन ने किया नीलकमल सिंह के साथ रोमांस, रिलीज हुआ नया भोजपुरी गानाकमरिया राउंड करेगा

Neelkamal Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक नीलकमल सिंह का नया धमाकेदार गाना कमरिया राउंड करेगा रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में उनके साथ अकांक्षा पुरी भी नजर आ रही हैं।

नीलकमल सिंह का ये नया सॉन्ग यूट्यूब पर आते ही चर्चा में आ गया है। खास बात यह है कि गाने में दिख रहीं अकांक्षा पुरी को लोग खेसारी लाल यादव की हीरोइन के तौर पर जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पहली भोजपुरी फिल्म अग्निपरीक्षा खेसारी लाल के साथ आने वाली है। इसके अलावा उन्होंने खेसारी के साथ कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं।

फैंस को नीलकमल और अकांक्षा की जोड़ी इस गाने में काफी पसंद आ रही है। नीलकमल सिंह के गाने अक्सर यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं और उनके कई सॉन्ग्स 100 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। नया गाना कमरिया राउंड करेगा भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को किसने गाया है और इसमें कौनकौन से कलाकार शामिल हैं, आइए जानते हैं।

किसने गाया हैकमरिया राउंड करेगागाना?

सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का टीज़र शेयर किया है। कैप्शन में लिखा गया है, नीलकमल सिंह का धमाकेदार पार्टी सॉन्ग कमरिया राउंड करेगा, जिसमें अकांक्षा पुरी नजर आएंगी। यह गाना सारेगामा हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है। आप सभी के प्यार के लिए दिल से धन्यवाद।

पूरा गाना देखने के लिए आप सारेगामा हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि वीडियो में नीलकमल और अकांक्षा पुरी की शानदार जोड़ी दिखाई दे रही है।

गाने का म्यूज़िक आरजे कैंग ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पैडी और मुकेश मिश्रा ने किया है, जबकि डांस मूव्स कोरियोग्राफर विष्णु कुमार ने तैयार किए हैं। धमाकेदार बीट्स से भरपूर यह पार्टी सॉन्ग आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।

Your Comments