कपिल शर्मा शो रेखा डांस वीडियो : कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने शानदार डांस पेश किया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया। उनके डांस के दौरान अचानक अमिताभ बच्चन के किरदार में कृष्णा अभिषेक की एंट्री ने सबको चौंका दिया।

रेखा अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और उनके कई गाने आज भी बेहद पॉपुलर हैं। रेखा के कुछ गानों का जादू सालों बाद भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी आज भी चर्चा में रहती है।

एक बार जब रेखा कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं, तब उन्होंने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के मशहूर गाने सलामइश्क पर धमाकेदार डांस किया था। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन के रूप में मंच पर एंट्री की। उन्हें देखकर रेखा शरमा से लाल हो गईं। अब दोनों सितारों का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कपिल शर्मा के शो पर रेखा का जलवा

कपिल शर्मा शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है और आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। कपिल शर्मा और उनका शो दोनों ही दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हर एपिसोड में नए सेलेब्रिटी मेहमान बनकर आते हैं, जहां उनसे मजेदार सवाल पूछे जाते हैं और वे अपने दिलचस्प किस्से भी साझा करते हैं।

इसी शो में एक बार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी मेहमान बनी थीं। रेखा की खूबसूरती और अदाएं आज भी हर किसी को मोहित कर देती हैं। कपिल शर्मा के शो पर उन्होंने शानदार अंदाज में डांस किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। डांस के दौरान अचानक अमिताभ बच्चन के किरदार में कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई, जिसे देखकर रेखा के साथसाथ फैंस भी हैरान रह गए।

वीडियो को बहुत पसंद कर रहें फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा सलाम इश्क, मेरी जान गाने पर शानदार डांस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत गोल्डन साड़ी पहन रखी है। साड़ी के साथ सिंदूर, बिंदी और गजरा उनके लुक को और भी निखार रहे हैं, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं।

रेखा के डांस के बीच अचानक कृष्णा अभिषेक, अमिताभ बच्चन का गाना गाते हुए स्टेज पर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे 57 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी

Your Comments