सुरेश वाडकर माधुरी दीक्षित रिश्ता : क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुरेश वाडकर को कभी माधुरी दीक्षित से शादी का प्रस्ताव मिला था।हालांकि, हैरानी की बात यह है कि सुरेश वाडकर ने इस रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बताया जाता है कि उन्हें माधुरी दीक्षित की तस्वीर भी भेजी गई थी, लेकिन उन्होंने एक नजर डालते ही एक्ट्रेस को शादी के लिए मना कर दिया।
Table of Contents
हिंदी सिनेमा की धड़कन रहीं माधुरी दीक्षित को उनके अभिनय, सौंदर्य और डांस के लिए लोग सिर आंखों पर बिठाते थे। कई सुपरस्टार्स तक उनके दीवाने रहे, और आम दर्शकों में तो उन्हें लेकर दीवानगी चरम पर थी।
कई एक्टर्स का सपना था माधुरी से शादी करने का, लेकिन यह मुकाम अंततः डॉ. श्रीराम नेने ने पाया। हालांकि यह जानकर आपको जरूर ताज्जुब होगा कि एक समय पर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित के लिए ‘ना’ कह दिया था।
माधुरी की फोटो देखकर कही ये बात
सुरेश वाडेकर बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित गायक हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ–साथ कई भक्ति गीतों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित अपनी बेटी की शादी कम उम्र में ही करना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए योग्य लड़कों की तलाश शुरू की और कई विकल्पों को देखा।
इसी सिलसिले में शंकर दीक्षित की नजर सुरेश वाडेकर पर पड़ी, और उन्हें लगा कि सुरेश माधुरी के लिए एक बेहतरीन जीवनसाथी साबित हो सकते हैं। उन्होंने सुरेश वाडेकर से शादी की बात की और माधुरी की तस्वीर भी भेजी।
लेकिन जब सुरेश वाडेकर ने माधुरी दीक्षित की फोटो देखी, तो उन्होंने रिश्ते से साफ इनकार कर दिया। उनका मानना था कि माधुरी काफी दुबली–पतली हैं।
दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों के बीच उम्र का अंतर भी 11 साल था — माधुरी, सुरेश से उम्र में छोटी हैं। जहां आज माधुरी 58 साल की हैं, वहीं सुरेश की उम्र 69 साल है।
सुरेश ने पद्मा, माधुरी ने श्रीराम से की शादी
माधुरी दीक्षित का रिश्ता ठुकराने के बाद सुरेश वाडेकर ने साल 1988 में पद्मा वाडेकर से विवाह किया। अब इस दंपति की दो बेटियां हैं – अनन्या और जिया।
वहीं दूसरी ओर, माधुरी दीक्षित ने अमेरिका में बसे कार्डियक सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने को अपना हमसफ़र चुना। बॉलीवुड में अपनी एक मजबूत और खास पहचान बनाने के बाद माधुरी ने साल 1999 में शादी की थी। अब वे दो बेटों, अरिन और रियान की मां हैं।