प्रियंका चोपड़ा थप्पड़ : प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि जब वह छोटी थीं, तो एक बार रास्ते में जाते हुए वह सामने से हंसने लगीं, और तभी किसी ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह वाकया प्रियंका के लिए चौंकाने वाला था। लेकिन यह जानना वाकई दिलचस्प होगा कि आखिर उन्हें थप्पड़ मारने वाला था कौन?
Table of Contents
कहते हैं कि हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हर व्यक्ति को खुश रहना और हंसते रहना चाहिए, क्योंकि यह न केवल दिल की सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि तनाव को भी कम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है। लेकिन कभी–कभी बिना वजह हंसना गलतफहमी पैदा कर सकता है और दूसरों को बुरा भी लग सकता है। ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था। एक बार उनकी सरेआम हंसी किसी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में उन्हें खींचकर थप्पड़ मार दिया। आइए जानते हैं, वो शख्स आखिर कौन था।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ–साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह हॉलीवुड में भी अपनी शानदार अदाकारी से सबको प्रभावित कर रही हैं। इस रिपोर्ट में आज हम आपको उस घटना के बारे में बताएंगे जब प्रियंका चोपड़ा को जोरदार थप्पड़ लगा था।
बंदरिया से प्रियंका चोपड़ा को पड़ा थप्पड़
असल में, इस घटना का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने खुद कपिल शर्मा के शो में किया था। प्रियंका ने बताया, “एक बार जब मैं तीसरी क्लास में थी और हम लखनऊ में रहते थे, मैं स्कूल जाती थी। हमारे स्कूल के पास एक बड़ा पेड़ था, जिस पर बहुत सारे बंदर बैठे रहते थे। एक दिन जब हम उस पेड़ के पास से गुजर रहे थे, तो एक बंदरिया उस पेड़ पर खड़ी होकर अपने आप को साफ कर रही थी। मुझे यह सब देखना बहुत मजेदार लगा और मैं जोर–जोर से हंसने लगी। फिर अचानक, न जाने क्यों, वह बंदरिया नीचे आई, मुझे देखा और मुझे थप्पड़ मारकर फिर ऊपर चली गई। मैं सच कह रही हूं, मुझे एक बंदरिया से थप्पड़ पड़ा था।“
जरूर पढ़े :- सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू: अमिताभ बच्चन के नाती संग नजर आएंगी, अक्षय कुमार ने लुटाया प्यार
लॉस एंजेलिस में हैं प्रियंका
उस समय प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा के शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन करने आई थीं। इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। लॉस एंजेलिस इन दिनों सुर्खियों में है, क्योंकि वहां के जंगलों में भयंकर आग लग गई है, जिससे न केवल आम लोग बल्कि कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर भी तबाह हो गए हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर से जंगल में आग का भयावह दृश्य साझा किया था और वहां फंसे लोगों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की थी।