शाहरुख खान ने खुद को क्यों पछताया : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह कई लोगों के लिए एक सपना है। लेकिन उनके करियर में एक ऐसी फिल्म भी रही, जो हिट होने के बावजूद शाहरुख के लिए बेकार फिल्म मानी जाती है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम दुनियाभर में जाना जाता है। वह अकेले ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जो दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। 1992 में शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज, करीब 32 साल बाद भी उनकी लोकप्रियता शिखर पर है। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख ने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसे करने के बाद उन्हें खुद भी पछतावा हुआ।

जी हां, शाहरुख खान ने अपने शुरुआती करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कुछ फ्लॉप फिल्में भी कीं। इन्हीं फ्लॉप फिल्मों में से एक के बारे में शाहरुख ने एक शो के दौरान चर्चा की थी।

शाहरुख खान ने खुद को क्यों पछताया : शाहरुख खान की सुपरफ्लॉप फिल्म

1 दिसंबर 1995 को रिलीज हुई फिल्म राम जाने की ही बात हो रही है। करीब 29 साल पहले आई इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक अनाथ लड़के का किरदार निभाया था, जिसे सबराम जानेकहते हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग काफी हिट हुआ था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही, लेकिन शाहरुख इसे अपने करियर की सबसे बेकार फिल्मों में से एक मानते हैं। शाहरुख ने इस बारे में टीवी चैट शो जीना इसी का नाम है में गेस्ट के तौर पर बात की थी।

शो के एंकर फारूक शेख ने जब शाहरुख खान से पूछा कि उनके करियर की अब तक की सबसे बेकार फिल्म कौन सी है, तो शाहरुख ने जवाब दिया, वैसे तो मैं अपनी फिल्में नहीं देखता, चाहे वो हिट हों या फ्लॉप। लेकिन एक फिल्म मैंने बाय चांस देखी और उसे देखकर बहुत पछतावा हुआ। उस फिल्म का नाम राम जाने है।

राम जानेका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या था?

राम जाने, परवेश सी. मेहरा के प्रोडक्शन में बनी थी और इसका निर्देशन राजीव मेहरा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान, जूही चावला, विवेक मुशरन, पुनीत इस्सर, पंकज कपूर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। Sacnilk के अनुसार, फिल्म का बजट 3.50 करोड़ रुपये था, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 15.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को हिट घोषित किया गया था, और इसका टाइटल ट्रैक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

शाहरुख खान का फिल्मी करियर

1992 में शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म दीवाना से की थी। इसके बाद उन्होंने बाजीगर, डर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, बादशाह, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, वीर जारा, ओम शांति ओम, मैं हूं ना, डॉन 2, माई नेम इज खान, चेन्नई एक्सप्रेस, पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Your Comments