Table of Contents
अयान ने पुष्टि की कि पार्ट 2 : शिव में पहले पार्ट से ज्यादा संघर्ष देखने को मिलेगा । फिल्म निर्माता ने यह भी साफ किया है कि वे क्रिटिक्स की बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र की रफ्तार अब थम गई है। लंबे समय के बाद बॉलीवुड के मल्टी स्टारर फिल्म को हर तरफ से प्यार मिल रहा है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ( Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) की फिल्म स्टारर पार्ट 2 और पार्ट 3 के सीक्वल होंगे। फैन्स ने पार्ट 2 और 3 के लिए एक्टर्स के कैरेक्टर बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। वे पहले से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। पार्ट 1 में, दर्शकों ने देखा कि ईशा के साथ शिव अपनी उत्पत्ति के बारे में जानने के लिए यात्रा पर निकले हैं। आने वाले पार्टस में इसके आगे की कहानी देखने को मिलेगी। हाल ही में पीटीआई के साथ एक इंटरव्यु में अयान मुखर्जी ने इसके आने वाले पार्ट के बारे में बात की है।
दोनों पार्ट पर एक साथ काम शुरू
समाचार एजेंसी से बात करते हुए, अयान ने पुष्टि की कि पार्ट 2 : शिव में पहले पार्ट से ज्यादा संघर्ष देखने को मिलेगा । फिल्म निर्माता ने यह भी साफ किया है कि वे क्रिटिक्स की बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं। ध्यान दें, कुछ लोगों ने इसके डायलॉग के लिए फिल्म की आलोचना की है। ब्रह्मास्त्र के कलाकारों में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान ( Amitabh Bachchan, Nagarjuna, Mouni Roy and a special cameo by Shah Rukh Khan) का एक विशेष कैमियो भी शामिल है। अयान ने यह भी खुलासा किया है कि पार्ट 2 के दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। दोनों पार्ट पर एक साथ काम चल रहा है। वही सूत्रों की मानें तो अगले पार्ट में शाहरूख खान के कैरेक्टर का रोल बढ़ाया जायेगा।

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल के बारे में किया बड़ा खुलासा

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल के बारे में किया बड़ा खुलासा
9 सितंबर को यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज़ की गई थी। ब्रह्मास्त्र की कहानी एक अनाथ लड़के शिव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आग को सहन की शक्तियां होती हैं, जिसे पता चलता है कि वह एक अस्त्र है, जो विशाल ऊर्जा का हथियार है। वह सबसे मजबूत अस्त्रों, ब्रह्मास्त्र को उन अंधेरे ताकतों के हाथों में पड़ने से रोकने का प्रयास करता है ।
Read Also : आमिर खान की बेटी इरा खान ने इटली में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर से की सगाई
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। उनके पास फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है। रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे।