Diwali home decor ideas :   दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों, लाइट्स और खूबसूरत सजावट से जगमग कर देते हैं। इस साल दिवाली का पर्व सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, और पूरे देश में इसकी रौनक देखने लायक होगी। हर घर, गली और बाजार दुल्हन की तरह सजते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए लोग घर की सफाई करते हैं, पुराना सामान हटाते हैं और नए साजसामान से घर को सजाते हैं।

आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों जगहों पर होम डेकोर के कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार इनकी कीमतें इतनी ज्यादा होती हैं कि हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता। अगर आपका बजट भी थोड़ा सीमित है और आप कम खर्च में घर को एक शानदार और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं कुछ आसान और बजटफ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज, जो आपके घर को खूबसूरत बनाएंगे और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।

1. आम के पत्तों की तोरण

हिंदू धर्म में आम के पत्तों से बनी तोरण को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दिवाली जैसे पावन अवसर पर अधिकांश घरों के दरवाजों पर इसे सजाया जाता है। ऐसा विश्वास है कि आम की तोरण लगाने से घर में शांति, सकारात्मकता और समृद्धि का आगमन होता है। आप चाहें तो इसे खुद भी आसानी से बना सकते हैंताजे आम के पत्ते लें, उन्हें साफ करें और धागे में पिरोकर सुंदर तोरण तैयार कर दरवाजे पर सजा दें।

2. अशोक के पत्तों से वॉल डेकोरेशन

अशोक के पत्ते भी घर की सजावट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। आप इनसे आसानी से एक सुंदर माला तैयार कर सकती हैं। मोटे धागे में पत्तों को पिरोकर माला बनाएं और इसे दीवारों, खिड़कियों या दरवाजों पर सजाएं। इससे घर को एक नया, ताजगी भरा लुक मिलेगा और खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

3. गेंदे के फूल की लड़ियां

गेंदे के फूल का उपयोग पूजापाठ से लेकर घर की सजावट तक के लिए किया जाता है। आमतौर पर लोग बाजार से गेंदे की फूलों की लड़ियां खरीदते हैं, लेकिन अगर आपके घर में गेंदे का पौधा है, तो आप खुद भी आसानी से ये लड़ियां बना सकती हैं। ताजे फूल तोड़ें, उन्हें धागे में पिरोएं और घर की दीवारों या दरवाजों को सजाएं। इससे आपका घर प्राकृतिक खूशबू से महक उठेगा और दिवाली का माहौल और भी खुशनुमा बन जाएगा।

4. फूलों की रंगोली

दिवाली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आमतौर पर लोग इसे रंगबिरंगे पाउडर से सजाते हैं, लेकिन आप चाहें तो फूलों से भी खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकती हैं। इसके लिए गेंदे, गुलाब, कुमुदनी और चमेली जैसे रंगीन और सुगंधित फूलों का इस्तेमाल करें। घर के मुख्य दरवाजे के बाहर फूलों की रंगोली बनाएंइससे न केवल घर की शोभा बढ़ेगी, बल्कि मां लक्ष्मी के स्वागत का यह सुंदर तरीका भी होगा।

5. पत्तों और फूलों से DIY आर्ट

अगर आप कोई शोपीस या DIY आर्ट बनाना चाहती हैं, तो फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए पत्तों को अलगअलग आकार में काटकर क्राफ्ट तैयार करें और उन पर छोटेछोटे फूल चिपकाकर सुंदर वॉल सीनरी बना सकती हैं। इसके अलावा, फूलों से गमलों को भी सजा सकती हैं। पत्तों पर हल्का ग्लिटर लगाकर आप अपनी सजावट को और ज्यादा आकर्षक और फेस्टिव टच दे सकती हैं।

Your Comments