गणपति बप्पा घर सजावट टिप्स : गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके की तैयारियां लोगों ने जोरशोर से शुरू कर दी होंगी। अगर आप भी इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करने वाले हैं, तो पूजा स्थान को सजाने के लिए ये आइडियाज़ आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि व ज्ञान के देवता माना जाता है। इस दिन घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक विधिपूर्वक पूजाअर्चना की जाती है। देशभर में यह उत्सव भक्ति और आनंद से भरपूर माहौल के साथ मनाया जाता है।गणपति बप्पा मोरयाके जयकारों से वातावरण गूंज उठता है। भक्त मिलकर बप्पा को विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाते हैं।

त्योहार की तैयारियों में गणेश जी की मूर्ति लाने से लेकर घर, मंदिर और पंडालों की सजावट तक शामिल है। अगर आप भी बप्पा को घर पर ला रहे हैं, तो उनके स्थान को सुंदर बनाने के लिए यहां दिए गए आसान सजावट टिप्स को जरूर अपनाएं।

गणपति बप्पा घर सजावट टिप्स :  थीमबेस्ड सजावट

पूजा घर को सजाने के लिए सबसे पहले एक खूबसूरत थीम तय करें और उसी के अनुसार डेकोरेशन करें। थीम के हिसाब से गणपति बप्पा की मूर्ति चुनें और फिर सजावट का सामान तैयार करें। आप रंगबिरंगे कपड़े, मिट्टी के मटके, दुपट्टे और सजावटी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पारंपरिक अंदाज चाहते हैं, तो साउथ इंडियन थीम अपनाएं। इसके लिए केले के पत्तों से सजावट करें, ताजे फूलों की मालाएं लगाएं, दीये जलाएं और खूबसूरत रंगोली बनाएं।

वाटर एलईडी ब्राउन दीया का सेट

आजकल वाटर एलईडी दीये काफी ट्रेंड में हैं और सजावट के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। आप इन्हें मंदिर या घर के प्रवेश द्वार पर सजा सकते हैं। इसमें पानी भरने के बाद ये और भी आकर्षक दिखते हैं, जिससे पूरे माहौल में खूबसूरती बढ़ जाती है।

डाई डेकोरेशन

आप घर पर कई सजावटी चीजें खुद तैयार कर सकते हैं। पुराने कपड़ों या आर्टिफिशियल फैब्रिक से सुंदर फूल बनाएं। पेपर क्राफ्ट से फूल, पत्ते और गणेश जी के चित्र तैयार करें। थर्मोकोल का उपयोग करके मंदिर का ढांचा बनाएं। इसके अलावा, प्लास्टिक की बोतलों को काटकर रंगीन पेंट से सजाएं और उन्हें हैंगिंग डेकोरेशन के रूप में इस्तेमाल करें।

Your Comments