करवा चौथ मेकअप लुक : करवा चौथ पर ज़्यादातर महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि ये रंग सुहागन के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि, रेड आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप लुक पाना कई बार एक बड़ी चुनौती बन जाता है। आइए जानते हैं कि लाल रंग के कपड़ों के साथ किस तरह का मेकअप आपको सबसे ज़्यादा सूट करेगा।

Karwa Chauth Makeup Look For Red Outfits : करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन की तैयारी वे कई दिन पहले से शुरू कर देती हैंचाहे वो परफेक्ट साड़ी की तलाश हो या ज्वेलरी की। लेकिन कोई भी आउटफिट तभी निखर कर आता है, जब उसके साथ मेकअप भी सही तरीके से किया गया हो। हर रंग के कपड़ों के साथ अलगअलग मेकअप लुक बनाए जाते हैं, और आज हम आपको बताएंगे कि लाल रंग के आउटफिट के साथ कौनसा मेकअप लुक सबसे ज़्यादा खूबसूरत लगेगा।

लाल रंग हमेशा से सुहागन का प्रतीक माना गया है, इसलिए करवा चौथ पर महिलाएं अक्सर रेड आउटफिट चुनती हैं। लेकिन लाल कपड़ों पर मेकअप कैसे किया जाए, ये हर किसी को नहीं पता होता। अब लाल पर लाल लिपस्टिक का ट्रेंड काफी पुराना हो गया है। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर रेड आउटफिट के साथ कौनसा मेकअप लुक आपको देगा सबसे स्टनिंग और एलिगेंट अपीयरेंस।

लाल रंग के साथ चुने न्यूड लिप शेड

लाल रंग अपने आप में काफी आकर्षक और वाइब्रेंट होता है, इसलिए मेकअप करते समय बाकी लुक में एक फोकल पॉइंट चुनना जरूरी है। अगर आप पूरे लुक में सिर्फ चमकीले रंगों का इस्तेमाल करेंगी, तो लुक एलीगेंट लगने के बजाय ओवरडोन दिखाई दे सकता है। इसलिए रेड आउटफिट के साथ हमेशा न्यूड या हल्के शेड की लिपस्टिक चुनें। ये आपके मेकअप को बैलेंस करते हुए एक सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड टच देगा।

पीच ब्लश रहेगा परफेक्ट

रेड आउटफिट पहनते समय ब्लश को ज़्यादा हाईलाइट करने से बचें, क्योंकि लाल कपड़ों का रिफ्लेक्शन पहले से ही चेहरे पर हल्की लाली दे देता है। ऐसे में पिंक ब्लश की जगह पीच टोन ब्लश चुनना बेहतर रहेगा। यह आपके गालों को हल्का ग्लो देगा और उन्हें ओवरली पिंक दिखने से बचाएगा।

आई मेकअप रखें ब्राइट

किसी भी लुक को पूरा करने के लिए परफेक्ट आई मेकअप का होना बेहद ज़रूरी है। अगर आप रेड आउटफिट पहन रही हैं, तो आईशैडो पैलेट से ब्राइट और वार्म टोन वाले शेड्स चुनें। इसके लिए आप गोल्डन शिमर, पीच, ब्राउन या रस्ट कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस्टिव लुक को निखारने के लिए आंखों पर हल्का शिमरी टच दें, जिससे आपका मेकअप ग्लैमरस और आकर्षक दिखे।

नेल और हेयर भी है जरूरी

बिना सही नेल्स और हेयरस्टाइल के कोई भी लुक पूरा नहीं लगता। करवा चौथ पर लाल साड़ी या सूट पहनते समय रेड नेल पॉलिश लगाने से आपका लुक थोड़ा ज़्यादा भारी दिख सकता है। इसके बजाय आप फ्रेंच नेल्स करा सकती हैं या फिर ब्राउन टोन की नेल पेंट चुन सकती हैं, जो आपके लुक को क्लासी और बैलेंस्ड बनाएगा। हेयरस्टाइल के लिए अपने फेस शेप के अनुसार स्टाइल चुनें, ताकि आपका पूरा लुक और भी ग्रेसफुल लगे।

Your Comments