हैलोवीन पार्टी दिल्ली एनसीआर : हैलोवीन पार्टी का ट्रेंड अब भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों में इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाया जाता है। आज हम आपको दिल्ली–एनसीआर की उन खास जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप शानदार हैलोवीन पार्टी का मज़ा ले सकते हैं।
Table of Contents
Halloween Party in Delhi-NCR:
अक्टूबर का आखिरी हफ्ता आते ही पूरे माहौल में हैलोवीन फेस्टिवल की हलचल दिखाई देने लगती है। इस साल 31 अक्टूबर को यह स्पूकी और मजेदार फेस्टिवल मनाया जाएगा। पहले जहां हैलोवीन का जश्न सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता था, वहीं अब दिल्ली–एनसीआर में भी इसकी चमक देखने को मिलती है।
अब हैलोवीन सिर्फ डरावनी थीम तक सीमित नहीं रहा — यह अब फन, फैशन और एंटरटेनमेंट का नया तरीका बन चुका है। इस दिन लोग डरावने मेकअप और कॉस्ट्यूम पहनकर आते हैं और स्पूकी अंदाज में पूरी रात पार्टी का मजा लेते हैं।
दिल्ली–एनसीआर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां हैलोवीन के मौके पर शानदार पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इन पार्टियों में डांस, म्यूजिक, हॉरर गेम्स, स्पूकी डेकोर और डरावने मेन्यू का मज़ा लोगों को रात भर एंटरटेन करता है। अगर आप भी इस साल हैलोवीन पार्टी को खास बनाना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है — जानिए कहां और कैसे मना सकते हैं डर और मस्ती से भरी यह नाइट!
क्यों मनाया जाता है हैलोवीन फेस्टिवल?
हैलोवीन फेस्टिवल की शुरुआत करीब 2,000 साल पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड में हुई थी। यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के अंत और सर्दियों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता था। उस समय सेल्टिक सभ्यता के लोगों का विश्वास था कि 31 अक्टूबर की रात धरती और आत्माओं की दुनिया के बीच की दूरी बहुत कम हो जाती है। उनका मानना था कि इस रात आत्माएं धरती पर लौटकर जीवित लोगों से संपर्क करने की कोशिश करती हैं।
इन आत्माओं से बचने के लिए लोग आग जलाते थे और डरावने मास्क पहनकर खुद को छिपाते थे। बाद में जब ईसाई धर्म यूरोप में फैला, तो इस दिन को ऑल हैलोज़ ईव (All Hallows Eve) कहा जाने लगा, जो समय के साथ हैलोवीन (Halloween) बन गया।आज के दौर में हैलोवीन का मतलब सिर्फ डर या भूत नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, फैशन, मेकअप और मस्ती से है। अब यह त्योहार युवाओं के लिए फन और सेलिब्रेशन का नया अंदाज़ बन चुका है।
हार्ड रॉक कैफे, कनाट प्लेस
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में स्थित हार्ड रॉक कैफे में इस बार भी हैलोवीन का धमाकेदार जश्न मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर की रात यहां स्पेशल हैलोवीन पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसकी शुरुआत रात 9 बजे से होगी।
इस पार्टी में रॉक म्यूजिक और हैलोवीन थीम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। स्वादिष्ट फूड, ड्रिंक्स और डांस के साथ आप यहां पूरी रात मस्ती कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि हार्ड रॉक कैफे की हैलोवीन पार्टी का माहौल काफी डरावना और थ्रिलिंग होता है — जहां एंट्री के साथ ही स्पूकी म्यूजिक और हॉरर वाइब्स आपको एक अलग ही अनुभव देती हैं।
बोगी, महरौली
हैलोवीन सेलिब्रेशन के लिए आप महरौली स्थित बोगी (Boogy) भी जा सकते हैं। यह जगह अपनी शानदार पार्टियों और जोश भरे माहौल के लिए मशहूर है। यहां आप लाइव म्यूजिक, स्पूकी हैलोवीन थीम और बेहतरीन ड्रिंक्स का पूरा आनंद ले सकते हैं।
यहां की पार्टी रातभर चलती है, और म्यूजिक की धुनें आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। अगर आप इस हैलोवीन को कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो बोगी को जरूर एक्सप्लोर करें।
मोरे एयर लाउंज एंड, नोएडा
मोरे एयर लाउंज एंड बार, जो नोएडा सेक्टर 38 में स्थित है, इस बार शानदार हैलोवीन सेलिब्रेशन के लिए तैयार है। यहां 30 और 31 अक्टूबर को दो दिन तक धमाकेदार हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जहां आप भरपूर मस्ती कर सकते हैं।
आप यहां स्पूकी और फंकी कॉस्ट्यूम्स पहनकर एंट्री ले सकते हैं और फूड, ड्रिंक्स और डांस के साथ पूरी रात पार्टी का मजा उठा सकते हैं।
सबसे अच्छी बात — इस पार्टी का टिकट प्राइस सिर्फ ₹499 है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।