फर्मेंटेड फूड फॉर गट हेल्थ : अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है, तो पेट से जुड़ी कई दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज़ और ब्लोटिंग की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए गट को हेल्दी बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फर्मेंटेड फूड्स के बारे में, जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

हमारी कुल सेहत का गहरा संबंध पेट से होता है। जब पाचन तंत्र ठीक से काम करता है, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है और मूड व एनर्जी लेवल भी बेहतर रहता है। लेकिन आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और जंक फूड की आदतों ने लोगों की गट हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं।

गट हेल्थ सुधारने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ खास चीज़ें शामिल करनी चाहिएइनमें सबसे असरदार हैं फर्मेंटेड फूड्स (Fermented Foods) इन खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से लाभदायक बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसे कौनकौन से फर्मेंटेड फूड्स हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

चेडर चीज़ का करें सेवन

चेडर चीज़ न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत भी है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन K2 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कैल्शियम की मौजूदगी इसे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार बनाती है, जबकि विटामिन K2 हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, चेडर चीज़ आंतों के कार्य में सुधार लाकर पाचन को भी दुरुस्त रखने में सहायता करती है।

प्रोबायोटिक अचार भी है लिस्ट में

गट हेल्थ सुधारने के लिए प्रोबायोटिक अचार भी बेहद लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल फर्मेंटेड और नमक के पानी में तैयार किए गए अचार ही असली प्रोबायोटिक्स प्रदान करते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में प्रभावी होते हैं।

किमची भी है अच्छा ऑप्शन

किमची पत्तागोभी से बनी कोरिया की एक प्रसिद्ध पारंपरिक डिश है, जिसे फर्मेंटेशन प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया के कारण इसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और पाचन तंत्र सुधारने में मदद करते हैं। नियमित रूप से किमची खाने से कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

दही भी है फायदेमंद

NCBI की एक रिसर्च के अनुसार, दही गट हेल्थ को बेहतर बनाने में बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है और गट माइक्रोबायोम संतुलित रहता है। दही में पाए जाने वाले Lactobacillus और Bifidobacterium जैसे बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक होते हैं।

जरूर  पढ़े :-      रोजाना बादाम खाने से कम हो सकता है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस: रिसर्च में बड़ा खुलासा

गट हेल्थ के लिए कांजी

कांजी भी गट हेल्थ के लिए एक बेहद फायदेमंद ड्रिंक मानी जाती है। इसमें प्राकृतिक रूप से मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने और पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। नियमित रूप से कांजी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती है, जो आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में सहायक हैं।

Your Comments