नवरात्रि व्रत ड्रिंक्स : अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत रख रहे हैं, तो अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जो न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देंगे बल्कि हाइड्रेट भी रखेंगे।
Table of Contents
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा–अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। कुछ लोग दो दिन तो कई भक्त पूरे नौ दिन उपवास करते हैं। इस दौरान व्रतधारी केवल फलाहार ग्रहण करते हैं, जिसमें फल, लौकी, आलू जैसी सब्जियां और कुट्टू व सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें शामिल होती हैं।
व्रत के दौरान शरीर को पोषण और ऊर्जा देना भी जरूरी होता है। ऐसे में आप इन सामग्री से हेल्दी ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं, जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने और हाइड्रेट करने में मदद करेंगी।
नवरात्रि व्रत ड्रिंक्स : बनाना शेक
केला शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है, इसलिए आप इसका शेक बनाकर पी सकते हैं। बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर जार में कटे हुए केले, दूध और शक्कर या शहद डालें। अब मिक्सर को तब तक चलाएं जब तक शेक पूरी तरह स्मूद और क्रीमी न हो जाए। तैयार शेक को गिलास में निकालें। यदि आप ठंडा शेक पसंद करते हैं, तो इसमें बर्फ के टुकड़े मिलाकर मिक्स कर सकते हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। यह न केवल ताजगी प्रदान करता है बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देता है। इसलिए, व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
फ्रूट जूस
व्रत के दौरान आप फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और हाइड्रेट रहने में मदद मिलेगी। आप सेब का जूस, संतरा जूस, अनानास या अनार का जूस भी पी सकते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
जरूर पढ़े :- गर्मी में मटके का पानी पीना सही है या नहीं? जानें जरूरी बातें!
लस्सी
गर्मी के मौसम में लस्सी पीना कई लोगों को पसंद होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ–साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके अलावा, यह हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। व्रत के दौरान भी आप लस्सी का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।