रातभर दूध में भीगे मखाने के फायदे : मखाने को सुपरफूड क्यों कहा जाता है?यह पोषण से भरपूर होने के साथ शरीर को कई लाभ देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मखानों को दूध में भिगोकर खाया जाए, तो फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं? आइए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से इस बारे में विस्तार से जानें।
Table of Contents
आजकल बढ़ता वजन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आम हो गई हैं। ऐसे में लोग जंक फूड छोड़कर हेल्दी विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है मखाना, जिसे सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई आवश्यक मिनरल्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। कम कैलोरी होने की वजह से यह वजन कम करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
सिर्फ आधुनिक चिकित्सा ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में भी मखाने को पोषण का खजाना माना गया है। लोग इसे रोस्ट करके खाते हैं या फिर दूध में भिगोकर। लेकिन अगर इसे रातभर दूध में भिगोकर रोज खाया जाए, तो शरीर में क्या बदलाव आते हैं? चलिए, विशेषज्ञ की राय जानते हैं।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
जयपुर की आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता के अनुसार, मखाना कम कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। इसे दूध के साथ सेवन करना बेहद लाभदायक माना जाता है। अगर आप मखानों को रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाते हैं, तो यह न केवल पूरे दिन आपको भरपूर ऊर्जा देता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
रातभर दूध में भीगे मखाने खाने के फायदे ?
किरण गुप्ता बताती हैं कि दूध में भिगोए मखानों के कई अद्भुत फायदे हैं। उनके अनुसार, अगर हम इसे रोजाना सेवन करें, तो कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद मिलती है क्योंकि दूध और मखाना दोनों ही कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं। इससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।
इसके अलावा, मखानों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे बीमारियों से बचाव होता है। स्किन के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और कोलेजन को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं, इसका नियमित सेवन नींद की क्वालिटी सुधारता है और तनाव कम करने में भी सहायक है।
कच्चे या उबले…किस तरह के दूध में भिगोएं मखाने ?
विशेषज्ञों के अनुसार, मखानों को कच्चे या उबले दोनों तरह के दूध में भिगोकर खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आप रातभर के लिए मखाने भिगो रहे हैं, तो उबला हुआ दूध इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। वहीं, अगर आपको तुरंत खाना है, तो कच्चे दूध में डालकर भी इन्हें खाया जा सकता है।