लीची ड्रिंक्स रेसिपी : लीची का जूस बच्चों की पहली पसंद होता है। ऐसे में बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर ही लीची से कई स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको लीची से बनने वाली कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स की रेसिपीज़ बताएंगे, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। गर्मियों में इन रेसिपीज़ को ज़रूर ट्राई करें।

गर्मी के मौसम में जहां तरबूज और आम लोकप्रिय होते हैं, वहीं लीची भी लोगों की फेवरेट होती है। लीची में पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन C और B जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि इसका सेवन सही मात्रा और सही तरीके से किया जाए, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। लीची का जूस खासतौर पर बच्चों को बेहद पसंद आता है। हालांकि बाजार में लीची के कई जूस उपलब्ध हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

घर पर लीची लाकर आप उससे कई तरह की हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स बना सकते हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगी। अगर आप लीची के शौकीन हैं, तो इन रेसिपीज़ को ज़रूर आजमाएं। ध्यान रहे, किसी भी चीज़ का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए लीची या उसके जूस को भी सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

लीची शरबत

लीची का स्वादिष्ट शरबत बनाने के लिए सबसे पहले लीची को छीलकर उसका एक कप गूदा निकाल लें। इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून चीनी, स्वादानुसार नींबू का रस, थोड़ा काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं। अब इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड करें और फिर छलनी से छान लें। एक सर्विंग गिलास में बर्फ डालें, उसमें तैयार किया गया लीची शरबत भरें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके ठंडाठंडा शरबत परोसें।

लीची स्मूदी

जैसे आप आम और केले से ड्रिंक बनाते हैं, वैसे ही लीची से भी एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक तैयार की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले लीची को छीलकर उसके बीज निकाल लें। फिर 1 कप लीची, 1 केला, आधा कप गाढ़ा दही और 1 टेबलस्पून शहद को ब्लेंडर में डालें और स्मूद टेक्सचर आने तक अच्छे से ब्लेंड करें। चाहें तो इसमें बर्फ भी मिला सकते हैं। अब तैयार ड्रिंक को गिलास में डालें और तुरंत सर्व करें। यह ड्रिंक पोषक तत्वों से भरपूर होती है और बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है।

लीची मोजिटो

आपने मोजिटो तो कई बार पिया होगा, लेकिन लीची मोजिटो की ताज़गी कुछ अलग ही होती है, जिसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शुगर सिरप डालें और हल्कासा मसल लें। इसके बाद इसमें लीची का रस और बर्फ डालें, फिर ऊपर से सोडा या स्प्राइट मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। लीजिए तैयार है ठंडाठंडा और रिफ्रेशिंग लीची मोजिटो, जो किसी भी हाउस पार्टी में मेहमानों का दिल जीत लेगा।

जरूर  पढ़े :-     गर्मी में रोज सुबह पिएं नारियल पानी: वजन कम से लेकर ब्लड प्रेशर तक, जानिए इसके 7 गजब के फायदे

लीची मिल्क शेक

अगर आपके बच्चे मिल्कशेक पीना पसंद करते हैं, तो आप उनके लिए स्वादिष्ट लीची मिल्कशेक बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप ठंडा दूध, आधा कप लीची का गूदा और 1 टेबलस्पून चीनी या शहद को ब्लेंडर में डालें और करीब 1 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें। अगर आप इसे और भी क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें आइसक्रीम जरूर मिलाएंवनीला आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Your Comments