• सेल्फ केयर टिप्स : आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर खुद के लिए वक्त निकालना भूल जाते हैं, जिससे हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच उलझे रहने के कारण हम थकावट, नींद की कमी, तनाव और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं।
  • खुद की देखभाल कैसे करें : चाहे पुरुष हों या महिलाएं, आज हर कोई किसी न किसी काम में व्यस्त है। दिनभर की भागदौड़ न सिर्फ शरीर को थका देती है बल्कि दिमाग को भी तनाव से भर देती है। ऐसे में खुद के लिए कुछ समय निकालना बेहद जरूरी है, ताकि आप मानसिक रूप से सशक्त रहें और अपने शरीर का भी ख्याल रख सकें।
  • सेल्फ केयर सिर्फ स्पा या शॉपिंग नहीं : कुछ लोग मानते हैं कि सेल्फ केयर का मतलब केवल स्पा जाना, शॉपिंग करना या ट्रैवल करना होता है, लेकिन सच तो यह है कि आप अपनी दिनचर्या में छोटेछोटे बदलाव करके भी खुद की देखभाल कर सकते हैं।इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बिजी शेड्यूल में थोड़ासा वक्त खुद के लिए निकाल सकते हैं और अपने जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं।

सुबह की शुरुआत खुद से करें

कहते हैं ना, दिन की अच्छी शुरुआत पूरे दिन को बेहतर बना देती है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले खुद पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे ही आप नींद से जागें, सीधे किचन में दौड़ने या मोबाइल में उलझने की बजाय, कुछ पल अपने लिए निकालें।

सुबह के पहले 10-15 मिनट खिड़की के पास बैठें, ताजगी महसूस करें या हल्का मेडिटेशन और योग करें। इससे न सिर्फ आपका मन शांत रहेगा, बल्कि दिनभर आप पॉजिटिव एनर्जी और सुकून से भरपूर महसूस करेंगे।

दिन में एक बार डिजिटल डिटॉक्स करें

पूरे दिन मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर लगातार नजरें टिकाए रखने से न सिर्फ आंखों पर जोर पड़ता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इसलिए दिन में एक समय ऐसा जरूर तय करें जब आप कम से कम 30 मिनट तक खुद को मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रखें। उस वक्त को किसी रचनात्मक गतिविधि में लगाएंजैसे किताब पढ़ना, कुकिंग करना या बस शांति से बैठकर खुद के साथ समय बिताना।

हर हफ्तेमी टाइमजरूर प्लान करें

भले ही रोजमर्रा की भागदौड़ में खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो, लेकिन हफ्ते में एक दिन तो जरूर ऐसा रखें जो सिर्फ आपके लिए हो। उस दिन वही करें जो आपको खुशी देचाहें तो शॉपिंग पर जाएं, कोई पसंदीदा मूवी देखें या किसी कैफे में जाकर अपने मनपसंद खाने का लुत्फ उठाएं। इस तरह आप खुद को रिफ्रेश और एनर्जाइज महसूस करेंगे।

काम के बीच में छोटे ब्रेक लें

लगातार पूरे दिन काम करने से न सिर्फ शरीर थकता है बल्कि दिमाग भी भारी हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि काम के दौरान हर कुछ घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। इस ब्रेक के दौरान मोबाइल से दूर रहें और कुछ समय खुद के साथ बिताएं। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे और शरीर भी एक्टिव बना रहेगा।

सेहत का रखें ध्यान

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पोषणयुक्त भोजन लेना बेहद जरूरी है। दिन में कम से कम एक ऐसा मील जरूर लें जो विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर हो। इसके साथ ही कोई डिटॉक्स ड्रिंक भी शामिल करें। नियमित रूप से वर्कआउट करेंअगर रोजाना नहीं कर सकते तो कम से कम हफ्ते में 3 से 4 दिन एक्सरसाइज या योग के लिए जरूर समय निकालें।