Table of Contents
Alia Bhatt का फेवरेट शेफ कौन?
Alia Bhatt daughter Raha : इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद क्रिएटिव डिश की तस्वीर शेयर की और बताया कि उनका सबसे पसंदीदा शेफ कौन है।
मंगलवार को आलिया ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक क्रिएटिव फूड आर्ट नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि ये खास ‘डिश’ उनकी बेटी राहा ने मॉडलिंग क्ले की मदद से बनाई है। आलिया ने अपनी लाडली की तारीफ करते हुए उसे प्यार से ‘मेरा फेवरेट शेफ’ कहा।
छोटी सी राहा की इस क्रिएटिविटी ने सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत लिया।
बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं आलिया
आलिया भट्ट ने फोटो को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया – “मेरा 7-कोर्स खाना, जिसे मेरे फेवरेट शेफ ने तैयार किया है।
आलिया सोशल मीडिया पर अपनी बेटी राहा की झलकियां अक्सर साझा करती रहती हैं, जिससे फैंस को राहा के बारे में और जानने का मौका मिलता है। कुछ दिन पहले नेशनल पेट डे के मौके पर उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ एक खास तस्वीर शेयर की थी, जिसे उनकी नन्ही बेटी राहा ने क्लिक किया था। इस तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा – “मेरे राजकुमार के साथ एक तस्वीर, जिसे मेरी नन्ही राजकुमारी ने क्लिक किया है।
एक साथ फिल्म में नजर आएंगे आलिया–रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह खास अंदाज़ में सेलिब्रेट की। इस मौके पर 32 वर्षीय एक्ट्रेस ने ‘रॉकस्टार’ अभिनेता रणबीर कपूर द्वारा ली गई एक प्यारी–सी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में आलिया अपने पति रणबीर के कंधे से सटकर आराम करती नजर आ रही हैं।
इस रोमांटिक पोस्ट पर आलिया की सास और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने रेड हार्ट इमोजी के ज़रिए अपना प्यार जताया। वहीं, रणबीर की कज़िन और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी दो रेड हार्ट इमोजी के साथ इस कपल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।
रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर में एक निजी समारोह के दौरान शादी की थी। 6 नवंबर 2022 को उनके जीवन में नन्हीं परी राहा ने जन्म लिया। अब ये स्टार कपल जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म “लव एंड वॉर” में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करता नज़र आएगा।