पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, पाकिस्तान के नीलम नदी पर बने नौसेरी बांध को भी निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई की पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की मंशा उसे पानी से वंचित करने की है।
Table of Contents
भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक और बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान के अनुसार, स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना के जवानों ने उसके जलाशयों को नुकसान पहुंचाया है।
एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना ने नीलम नदी पर स्थित नौसेरी बांध पर बम गिराया, जिससे बांध को गंभीर नुकसान पहुंचा। यह बांध पाकिस्तान के लिए बिजली उत्पादन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
पाकिस्तान ने क्या कहा है?
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लगभग रात 2 बजे नौसेरी बांध पर बम गिराया गया, जिससे बांध को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया है।
दूसरी ओर, भारत की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। नीलम घाटी, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आती है, भारतीय सीमा से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहलगाम हमले के बाद नीलम घाटी का इलाका सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है।
स्ट्राइक में 100 से ज्यादा की मौत
पाकिस्तान में हुई इस स्ट्राइक के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत ने मुजफ्फराबाद और सियालकोट जैसे इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ उन जगहों पर की गई, जहां आतंकी संगठन अपने कैंप चला रहे थे।
भारत ने इस ऑपरेशन में जैश–ए–मोहम्मद के 4, लश्कर–ए–तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 कैंपों को तबाह किया। मंत्रालय के मुताबिक, ये आतंकी संगठन फिर से हमले की योजना बना रहे थे।
जरूर पढ़े :- पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत का बड़ा कदम – सिंधु जल संधि स्थगित, पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद
यह पहला मौका नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की हो। इससे पहले 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा हमले के बाद भी भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
उरी सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 250 और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में लगभग 300 आतंकियों को मार गिराया गया था। इन दोनों हमलों के बाद पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो गई थी।