अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है। उनके गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं। जस्टिन बीबर न केवल अपने गानों के लिए बल्कि अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनके प्रशंसक उनसे पूछ रहे हैं कि उनके रोने की क्या वजह है।

हाल ही में जस्टिन बीबर ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उनके कॉन्सर्ट की हैं। लेकिन दो तस्वीरों में जस्टिन बीबर की आंखों से आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि वह रो रहे हैं। जस्टिन बीबर के प्रशंसकों की भारी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी करीब 30 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अब उन्हें रोते हुए देखकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं और उनसे कारण पूछ रहे हैं।

जस्टिन ने फोटोज पोस्ट करते समय लिखा, अच्छा लग रहा हूं रोते हुए।” उनकी पत्नी हैली बीबर ने उनके पोस्ट पर उनके कैप्शन को ध्यान में रखते हुए कमेंट किया और लिखा, “रोते हुए अच्छे लग रहे हो।” उन्होंने जस्टिन की एक फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया। हैली और जस्टिन के बारे में कई दिनों से अफवाहें थीं कि दोनों के बीच कुछ झगड़ा हो रहा है। लेकिन हैली का कमेंट ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। हैली बीबर और जस्टिन बीबर ने 2018 में शादी की थी।

फैन्स हुए परेशान

उनकी फोटोज पर कई यूजर्स भी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे अच्छा लगा कि आप अपनी कमजोरी को दिखाने से डरते नहीं हैं। यह बेहद प्रसन्नीय है कि आप इस बात को नहीं भूलते कि एक सेलिब्रिटी के पीछे भी एक इंसान होता है। हम सभी आपको प्यार करते हैं।” उनके दुनियाभर के प्रशंसक उनसे उनकी हालत के बारे में जानने और पूछने के लिए उत्सुक हैं।

जरूर पढ़े :-    अगले कुछ महीनों में अनिल कपूर की ये 5 फिल्में आने वाली हैं

आधा चेहरा हो गया था पैरालाइज

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में जस्टिन बीबर को न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो गई थी। इस वजह से उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया था और उन्होंने अपने कई कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया था। इसके अलावा, वे गायन की भी अवकाश ले रहे थे। हालांकि, हाल ही में कोचेला में जस्टिन बीबर ने एक शानदार प्रदर्शन करके अपने प्रत्याशित वापसी की घोषणा की थी।

 

Your Comments