Motivational Shayari: दोस्तों, जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सच्ची मेहनत और लगन आवश्यक होती है। कई बार हम पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते हैं, लेकिन परिस्थितियों के अचानक बदलने से कभी-कभी हमारी सफलता को हासिल करने में कुछ समय लगता है। इस समय, हमें अपने हौसलों को पुनः साकार करने की आवश्यकता होती है। कुछ लोग इन कठिनाईयों के चलते हार मानकर मेहनत छोड़ देते हैं और उन्हें हताशा का सामना करना पड़ता है।

इसलिए, हौसले को बनाए रखने और मेहनत को सुचारु रखने के लिए आज की पोस्ट में हम आपके साथ साझा कर रहे हैं Life Motivational Shayari। इन शायरियों को पढ़कर आपको प्रेरित करेंगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

1. आपका सम्मान खुद से ज्यादा करेंगे लेकिन
किसी भी हाल में अपने स्वाभिमान
के साथ समझौता नहीं करेंगें..!!

उम्मीद दूसरों से रखोंगे तो निराशा मिलेगी
खुद से रखोगे तो मिलेगी आशा और सक्सेस..!!

2. अपने हुनर पर काम कर ए मुसाफिर
मंजिल अपने आप मिल जाएगी..!!

लालच कामचोरी करना बुरी बला है
मेहनत करने में ही सबका भला है..!!

3. यह जो गम है तुम्हारे हौसलों
के आगे कम है..!!

जिद्दी होकर परिश्रम करो
सफलता घुटने टेक कर तुम्हारे कदमों में आएगी..!!

4. लगन वह व्यापारी है जो अपने दम पर
एक दिन सक्सेस को खरीद ही लेता है..!!

मेहनत की गाड़ी निरंतर चलाओगे
सफलता का परचम निश्चित लहराओगे..!!

5. जिंदगी हर घड़ी बनवास है
इस बनवास से निकलने का रास्ता
खुद ही बनाना होगा..!!

चारों तरफ एक ही बात की
बंदा हद से ज्यादा छा रखा है
अरे क्यों दबे किसी से किसी के
बाप का लेके थोड़ी खा रखा है..!!

6. व्रत प्रतिष्ठा करना कोई जरूरी नहीं है
परमात्मा हर उस दिल की सुनता है
जो पवित्र निर्दोष और ईमानदार है..!!

रास्ते कितने भी कष्टदायक क्यों ना हो
अगर हौसले उफान पर हैं तो
हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है..!!

7. दुनिया क्या कहेगी क्या सोचेगी
इस मामले को छोड़ दो
कामयाबी पानी है तो
खुद को निरंतर
मेहनत से जोड़ लो..!!

8. मेरी काबिलियत हर मुश्किल पर भारी है
क्योंकि जी तोड़ मेहनत मेरी वफादारी है ..!!

9. जो परिस्थितियों को सहना सीख जाते हैं
वो बहाना बनाना और कहना छोड़ देते हैं..!!

10. सहारा बन सकूं हर एक असहाय का
ए खुदा मेरी जिंदगी का मोल इतना कर दे..!!

11. दिखावा कभी मत करना
जिस दिन काबिल हो जाओगे
खुद-ब-खुद लोगों को परफेक्ट नजर आओगे..!!

12. तीन चीज हमेशा प्राइवेट रखो
अपना प्यार अपना पैसा और अपना
अगला कदम..!!

13. फिर से शुरू कर रहा हूं जिंदगी को जीना
इस बार औरों से ज्यादा
खुद का ख्याल रखूंगा..!!

14. कौन कहता है सफलता Luck से मिलती है
मेहनत में आग हो तो
मंजिल भी झुका करती है..!!

15. मुश्किलों को पैरों से रौंदकर आगे बढ़ जाना है
अब तो सफलता का मेडल
पाकर ही वापस घर आना है..!!

16. मेहनत इतनी निष्ठावान तरीके से करो
कि मंजिल भी तुम तक
पहुंचने में उतावली होने लगे..!!

17. नाम उन्हीं का ऊंचा होता है
जो बस्ती से निकलकर हस्ती बन जाते हैं..!!

18. बिना पासवर्ड के जब तुम्हारा मोबाइल
नहीं खुलता तो बिना मेहनत के
सफलता का दरवाजा कैसे खुलेगा..!!

19. ना पढ़ी गीता मैंने ना गीता का ज्ञान है
मुझे तो बस इतना पता है मेहनत करने
वाले के साथ हमेशा भगवान है..!!

20. लोग कहते हैं एक दिन में कुछ नहीं होता
लेकिन मेरी मेहनत कहती है
सब्र रख एक दिन सब कुछ होगा..!!

21. हार मत मान बंदे इरादा तेरा छोटा नहीं
तो यूं ही मेहनत करते रह
तू वो पाएगा जो तूने सोचा नहीं..!!

22. फिका ना पड़े कभी आपकी मेहनत के रंग
आप हमेशा मुस्कुराते रहें
अपनों के संग..!!

23. कहने को तो सभी रिश्ते अच्छे होते हैं
पर असलियत में जो रिश्ते
बुरे समय पर साथ दें वही सच्चे होते हैं..!!

24. ना किसी से मांगा है ना किसी के पैर पकड़े हैं
हमारी एक नंबर की मेहनत है
और दूसरा हमारे इरादे तगड़े हैं..!!

25. जीवन की परीक्षा में इंसान
मासूमियत को खोकर तजुर्बा पाता है..!!

26. सफर मुसाफिर की पहचान है
संघर्ष तो करना ही पड़ता है
आखिर पिंजरे में किसका सम्मान है..!!

27. अगले मेडल पर अब सिर्फ हमारी बारी है
क्योंकि खामोशी से
हमारी मेहनत जारी है..!!

28. जो मेहनत को अपना जिगरी दोस्त बनाते हैं
वो अपने दम पर
सफलता जरूर पाते हैं..!!

29. मेहनत से अपनी किस्मत को जांच लेंगे
जिद्दी बाप की औलाद हूं साहब
मंजिल को पाकर ही सांस लेंगे..!!

30. जो करना है खुद से करो क्योंकि
सबके Role और Gole अलग-अलग है..!!

31. जिनमें कुछ करने के इरादे होते हैं
वो बहानों से नहीं मेहनती अंदाजो से लड़ते हैं..!!

32. दुनिया का तो पता नहीं मेरा सिर्फ यही कायदा है
आज मेहनत कर लो
कल फिर फायदा ही फायदा है..!!

33. जिसके हिस्से जितना संघर्ष लिखा है
उसके हिस्से उतना परिणाम भी आएगा..!!

34. अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बनाओ
और मंजिल को अपने कदमों में पाओ..!!

जरूर पढ़े :-   मजेदार और दिलचस्प 25 रोचक तथ्य

Your Comments