महाशिवरात्रि 2025 : Lord Shiva Temple: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। आइए, जानते हैं दिल्ली-NCR के प्रसिद्ध और पौराणिक शिव मंदिरों के बारे में।

Mahashivratri 2025: आज, 26 फरवरी बुधवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजाअर्चना करते हैं, और कई लोग व्रत रखकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है।

दिल्लीएनसीआर में कई प्रसिद्ध शिवालय और मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु भक्त शिवलिंग पर जल या दूध का अभिषेक करते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो भगवान शंकर के इन ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन जरूर करें। आइए, जानते हैं इन पौराणिक मंदिरों के बारे में।

श्री गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर का इतिहास काफी समृद्ध है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग भगवान शिव के दर्शन और पूजा के साथसाथ मंदिर की भव्यता और अद्भुत वास्तुकला का भी आनंद लेते हैं। इस महाशिवरात्रि पर आप भी इस ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

नीली छतरी मंदिर, यमुना बाजार

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप दिल्ली के यमुना बाजार में स्थित प्राचीन नीली छतरी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण महाभारत काल में हुआ था। यहां का शांत और दिव्य वातावरण आपको भगवान शिव की भक्ति में डूबने का अद्भुत अनुभव कराता है।

शिव मंदिर, प्रीत विहार

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप प्रीत विहार में स्थित गुफा वाले शिव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर अपनी खूबसूरती और भक्ति माहौल के लिए भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। मंदिर परिसर में एक सुंदर पार्क भी है, जहां शांति का अनुभव किया जा सकता है। यह मंदिर प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, जिससे यहां पहुंचना आसान है।

बिरला कानन मंदिर, रंगपुरी

दिल्ली के रंगपुरी में स्थित मंगल महादेव बिरला कानन एक ऐसा मंदिर है, जो आधुनिकता और भव्यता का अनूठा संगम है। इस भव्य मंदिर की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में की गई थी, जो इसे और भी खास बनाता है।

दुग्धेश्वर महादेव मंदिर

अगर आप गाजियाबाद में हैं, तो दूधेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन जरूर करें। यह प्राचीन मंदिर हिंडन नदी के पास स्थित है, और मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था। इसी आस्था के कारण श्रद्धालु दूरदूर से यहां पूजाअर्चना के लिए आते हैं।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, आप भगवान शंकर के इन पौराणिक मंदिरों की यात्रा कर सकते हैंयह दिव्य अनुभव आपकी यादों में हमेशा बस जाएगा।

Your Comments