रजत पाटीदार कप्तानी RCB : रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB लगातार जीत की राह पर है। उन्होंने पहले चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पर हराया, फिर मुंबई को उसकी सरज़मीं पर मात दी। और अब, इन धमाकेदार जीतों के बीच कप्तान रजत पाटीदार ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Table of Contents
जब RCB ने नए सीजन के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाने की घोषणा की थी, तो कई लोगों के मन में सवाल उठे थे—क्या वह दिग्गज खिलाड़ियों से भरी टीम की अगुवाई कर पाएंगे? क्या वह कप्तानी के दबाव को संभाल पाएंगे? लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत ने जो आत्मविश्वास दिखाया था—”सुनूंगा सबकी, करूंगा अपनी“—अब वही आत्मविश्वास IPL 2025 के मैदान पर नज़र आ रहा है। उनका अनोखा अंदाज और नेतृत्व शैली RCB के लिए असरदार साबित हो रही है।
रजत पाटीदार की कप्तानी में जीत रही RCB
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। IPL 2025 में अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में से इस टीम ने 3 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच हारी है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर RCB प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। कप्तान रजत पाटीदार के मैदान पर लिए गए फैसलों का असर टीम की जीत में साफ झलकता है, वहीं उनका बल्ला भी रन बरसाकर टीम को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
जरूर पढ़े :- विराट कोहली ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान | भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025
IPL 2025 में रजत पाटीदार का प्रदर्शन
IPL 2025 में कप्तान रजत पाटीदार ने RCB के लिए अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतकों के साथ कुल 161 रन जुटाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है। रन बनाने के मामले में वह विराट कोहली के बाद टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं।