DeepSeek नया AI मॉडल : अमेरिकी बाजार में हलचल मचाने वाला डीपसीक का नया एआई मॉडल जल्द आने वाला है। चीन ने एक बार फिर एआई की दुनिया में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। जानिए, नए चीनी डीपसीक एआई मॉडल की खासियतें और इसकी पूरी जानकारी यहां!

एआई की दुनिया में लगातार बड़े बदलाव हो रहे हैं। चीन ने पिछले महीने डीपसीक लॉन्च कर एआई की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया था, जिसने महज एक दिन में अमेरिकी बाजार में हलचल मचा दी। अब डीपसीक का नया मॉडल जल्द ही बाजार में कदम रखने वाला है, जिससे चीन एक बार फिर वैश्विक एआई दिग्गजों को चुनौती देगा। आइए जानते हैं, यह नया एआई मॉडल कौन सा होगा, यह पिछले वर्जन से कैसे बेहतर है, और चैटजीपीटी व जेमिनी को किस तरह की टक्कर देगा।

चीन के हेंगझोउ में स्थित यह कंपनी अपने R1 मॉडल के अपग्रेडेड वर्जन R2 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। पहले इसे मई में रिलीज किया जाना था, लेकिन चीन अब इसे पहले ही बाजार में लाने की तैयारी में जुट गया है।

DeepSeek नया AI मॉडल : नए मॉडल R2 क्या होगी अपडेट?

कंपनी का कहना है कि डीपसीक का नया एआई मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर कोडिंग कर पाएगा और इंग्लिश के साथ अन्य भाषाओं में भी रीजनिंग करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल एआई इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभा सकता है, जिससे अमेरिकी सरकार की चिंताएं बढ़ सकती हैं। अगर नया मॉडल बाजार में आता है, तो यह चीनी कंपनियों के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है। कई कंपनियों ने पहले ही अपने प्रोडक्ट्स और डिवाइसेस में DeepSeek के मॉडल्स को यूजर्स की सुविधा के लिए इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है।

जरूर  पढ़े ;-     बच्चों के लिए ऐप्स पर बैन की मांग: सर्वे में बड़ा खुलासा

R1 मॉडल ने बढ़ा दी थी मुश्किलें

चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने जनवरी में R1 मॉडल लॉन्च किया, जिसने सिर्फ एक हफ्ते में धमाल मचा दिया। इसकी कम कीमत ने सभी को हैरान कर दिया, और यह अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फ्री ऐप बन गया। खास बात यह थी कि यह मॉडल एनवीडिया की लोपावर चिप्स पर बना था, फिर भी इसने चैटजीपीटी समेत कई बड़े एआई मॉडल्स को कड़ी टक्कर दी। इसका असर इतना जबरदस्त था कि एनवीडिया समेत कई कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई।