गर्मियों में दक्षिण भारत का तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए अक्सर लोग छुट्टियों में यहां जाने से परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ इंडिया में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप गर्मी से राहत पाकर आराम से बजट में घूम सकते हैं? तो चलिए, हम आपको बताते हैं दक्षिण भारत के 5 बेहतरीन बजटफ्रेंडली हिल स्टेशन, जहां आप गर्मियों की छुट्टियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियां आते ही बच्चों के साथ घूमने का यह सबसे अच्छा मौका होता है। आमतौर पर लोग इस मौसम में ठंडक का मजा लेने के लिए हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं, क्योंकि ये जगहें प्रकृति के करीब होती हैं और यहां गर्मी व उमस से राहत मिलती है।

अगर हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती की बात की जाए, तो दक्षिण भारत भी पीछे नहीं है। हालांकि गर्मियों में यहां का तापमान ज्यादा रहता है, जिससे लोग यहां जाने से हिचकते हैं। लेकिन साउथ इंडिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां गर्मियों में ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दक्षिण भारत के 5 बेस्ट समरफ्रेंडली डेस्टिनेशन, जो आपके बजट में फिट बैठेंगे।

1. मुन्नार जाएं

मुन्नार दक्षिण भारत का सबसे मशहूर हिल स्टेशन माना जाता है। यह जगह हरियाली से इतनी भरपूर है कि इसकी खूबसूरती कश्मीर को भी पीछे छोड़ देती है। मुन्नार की असली पहचान यहां के चाय के बागान हैं, जो इसे एक खास आकर्षण बनाते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां का माहौल ठंडा और तरोताजा कर देने वाला होता है। अगर आप यहां घूमने आएं, तो चाय बागानों की सैर के साथसाथ एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और अट्टुकल फॉल्स को भी एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें।

2. ऊटी भी है बढ़िया ऑप्शन

ऊटी कोक्वीन ऑफ हिल स्टेशन्सकहा जाता है और यह अपनी सुंदरता और शांति के लिए मशहूर है। यहां हरियाली से भरपूर नज़ारे, सुकून भरा माहौल और शानदार लकड़ी से बने स्टे ऑप्शन्स मिलते हैं। गर्मियों में भी ऊटी का मौसम ठंडा और आरामदायक बना रहता है। यहां घूमने आएं तो बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक और डोड्डाबेट्टा पीक जैसी जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

3. कूर्ग का बना सकते हैं प्लान

साउथ इंडिया का कूर्ग अपनी सुंदरता में किसी से पीछे नहीं है। यहां की हरियाली और पहाड़ इसे स्वर्ग जैसी खूबसूरत जगह बनाते हैं। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां आप कॉफी बागानों का आनंद ले सकते हैं और वॉटरफॉल्स की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों में घूमने और आराम करने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। यहां आने पर अब्बी फॉल्स, डुबारे एलिफेंट कैंप और राजा सीट जैसी प्रमुख जगहों को जरूर देखें।

4. पोनमुदी की करें सैर

पोनमुदी साउथ का एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है, जहां आप ताजगी से भरी हवा और हरीभरी वादियों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह ट्रेकिंग, वाइल्डलाइफ और शांति की तलाश करने वालों के लिए आदर्श है। यहां के गोल्डन वैली और मीनी वॉटरफॉल्स देखने के लिए बेहद खूबसूरत हैं।

5. कुन्नूर भी है खूबसूरत

कुन्नूर एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य, टी गार्डन्स और लंबी ड्राइव्स का आनंद लेना चाहते हैं, तो कुन्नूर आपके लिए एक आदर्श स्थान है। यहां केसिम्स पार्क, डॉल्फिन्स नोज और लैंब्स रॉक जैसी घूमने लायक जगहें हैं।

Your Comments