आप इतिहास की गहराई में जाएंगे तो आपको जयपुर के सुनहरे इतिहास का पता चलेगा, साथ ही मन होगा वहां घूमने का। अगर आप जयपुर जाने का मन बना रहे हैं तो इन छह जगहों पर घूमे बिना आपकी ट्रिप अधूरी है।
Table of Contents
अल्बर्ट हॉल
1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट ऐडवर्ड की विजिट के दौरान इसकी नींव रखी गई थी। यह म्यूजियम 1887 में बनकर पूरा हुआ।

जयगढ़ किला
आमेर दुर्ग या अम्बेर फोर्ट के बगल में स्थित यह सैन्य किला 1726 में बना था और यहां शाही खजाना रखा जाता था।

जयपुर का जंतर मंतर
18वीं शताब्दी में यह अंतरिक्षशाला जयसिंह द्वितीय ने बनवाई थी। पूरे देश भर की पांच अंतरिक्षशालाओं में यह सबसे बड़ी है।

हवा महल
यह जयपुर का सबसे अनोखा लैंडमार्क है। इसकी गुलाबी जाली वाली खिड़कियां और बालकनी देखना अपने आप में ही अनोखा अनुभव है।

आमेर किला
आमेर किले को अम्बेर किले के नाम से भी जाना जाता है। लाल बलुआ पत्थर संगमरमर से बना यह किला पहाड़ी पर स्थित और बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां चंद्र महल और मुबारक महल भी हैं।

सिटी पैलेस
शहर के पुराने हिस्से में स्थित सिटी पैलेस में कई महल और बगीचे हैं।

Source: navbharattimes.indiatimes.com