Table of Contents
अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे : वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत एक हफ्ते पहले ही 7 फरवरी से हो जाती है। आइए जानते हैं कि दुनियाभर के अलग–अलग देशों में वैलेंटाइन डे किस तरह से सेलिब्रेट किया जाता है।
वैलेंटाइन डे: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है, जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है और कपल्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होता है। इस दौरान प्रेमी जोड़े एक–दूसरे को गिफ्ट देकर इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इस वीक को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग–अलग देशों में वैलेंटाइन वीक कैसे मनाया जाता है?
क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे दुनियाभर में अलग–अलग अंदाज और परंपराओं के साथ मनाया जाता है? हर देश में इसे सेलिब्रेट करने का अपना अनोखा तरीका होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि विभिन्न देशों में वैलेंटाइन डे किस तरह खास अंदाज में मनाया जाता है।
अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे : जापान में चॉकलेट
जापान में वेलेंटाइन डे मनाने का अंदाज काफी खास है। यहां महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट गिफ्ट करती हैं। यह परंपरा 1950 के दशक से चली आ रही है। इसके ठीक एक महीने बाद, 14 मार्च को व्हाइट डे मनाया जाता है, जब पुरुष बदले में महिलाओं को उपहार देते हैं।
साउथ कोरिया में ब्लैक एंड व्हाइट डे
साउथ कोरिया में वेलेंटाइन डे खास परंपराओं के साथ मनाया जाता है। 14 फरवरी को लड़कियां अपने प्यार का इजहार करते हुए अपने पार्टनर को चॉकलेट देती हैं। इसके बाद 14 मार्च को व्हाइट डे सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें पुरुष अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। वहीं, 14 अप्रैल को ब्लैक डे मनाया जाता है, जब वे लोग जो वेलेंटाइन डे पर अकेले थे, काले रंग के कपड़े पहनते हैं।
फिनलैंड में फ्रेंडशिप डे
फिनलैंड में वेलेंटाइन डे को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है। यहां न केवल प्रेमी जोड़े, बल्कि दोस्त भी एक–दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लोग इस मौके पर कार्ड्स और उपहारों का आदान–प्रदान करते हैं। इस दिन का मकसद सिर्फ रोमांटिक रिश्तों को नहीं, बल्कि सभी प्रकार के संबंधों को मजबूत बनाना होता है।
जरूर पढ़े :- वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को हेल्थ केयर गिफ्ट्स दें – स्मार्टवॉच, मसाज गन, स्किनकेयर किट और भी बहुत कुछ
अमेरिकी में कैंडी हार्ट्स
वैलेंटाइन डे पर अमेरिका में लोग दिल के आकार की कैंडी हार्ट्स के जरिए अपने जज्बात जाहिर करते हैं। इन छोटी–छोटी कैंडीज पर कपल्स एक–दूसरे के लिए प्यार भरे संदेश लिखते हैं।