Table of Contents
Sidhu Moosewala का आखिरी गाना हो गया सच, 15 मई को हुआ था रिलीज़ और अब हत्या: गोलियां बरसने से ठीक पहले उन्होंने गाड़ी में बैठकर ‘जवानी में उठेगा जनाजा’ गाना बजवाया था. मूसेवाला के इस दोस्त का नाम गुरविंदर सिंह है, जो सिंगर पर हुए हमले के वक्त उनके साथ गाड़ी में मौजूद थे. मूसेवाला पर हुए हमले में उनके दोस्त गुरविंदर भी घायल हो गए हैं. उनका इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल नें चल रहा है. वह इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह भी हैं. जिस वक्त सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाई गईं, तब उनके साथ कार में उनके दो दोस्त मौजूद थे.
8 से 10 बदमाशों ने किया हमला
बता दें मूसेवाला पर रविवार की शाम हमला हुआ था. वह तब अपने दोस्तों के साथ महिंद्रा थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे. हमले के बाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. उनपर हमला 8 से 10 बदमाशों ने किया था. जो कोरोला और बुलेरो गाड़ी से आए थे. हत्या के बाद हमलावर बुलेरो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर चले गए. मूसेवाला की कार पर गोलियों के 30 से अधिक राउंड फायर हुए थे. इनमें से 24 गोलियां उनके शरीर से आरपार निकल गईं.
सेलेब्स जाता रहे दुख
सिद्धू मूसेवाला की मौत पर इंडस्ट्री के कई सेलब्स ने दुख जताया है. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल, कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, राजविजय सिंह और सिंगर विशाल डडलानी सहित तमाम स्टार्स ने ट्वीट किए हैं. सभी के लिए सिद्धू के निधन की बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है.
Read Also : 53 साल की उम्र में गायक केके का निधन: बॉलीवुड सेलेब्स ने अचानक निधन पर जताया शोक
जवानी में मरने की की थी बात
इस गाने में सिद्धू मूसेवाला गाते हैं – ‘ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए’. इसका मतलब है ‘जवानी में ही जनाजा उठेगा’. सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे. सोशल मीडिया पर सिद्धू के आखिरी गाने के वीडियो के भी चर्चे भी हो रहे हैं.
