Table of Contents
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के फैंस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ का इंतजार हैं. लेकिन अब ‘भारत’ का इंजतार करने वालों की बेताबी और बढ़ सकती है, क्योंकि आज (25 जनवरी) फिल्म का टीजर सामने आ चुका है. लंबे समय से हम सभी सलमान और कैटरीना के इस फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की खबरों से रूबरू हैं. यह भी तय है कि यह मोस्ट अवेटेड फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने की तैयारी है. इसी बीच 1.26 मिनट का फिल्म का टीजर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया है.
जबरदस्त है ‘भारत’ का टीजर,

फिल्म का टीजर जबरदस्त है. सलमान एक बार फिर अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस टीजर में सलमान इस बात का जिक्र करते दिख रहे हैं कि आखिर उनके पिता जी ने उनका नाम भारत क्यों रखा. इस टीजर में कैटरीना की झलक नहीं दिखाई गई है, लेकिन कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस टीजर ने यह प्रूफ कर दिया है कि इस ईद सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाने वाले हैं.

खबरों की माने तो ‘भारत’ की टीम फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल पूरा करने में जी जान से जुटी है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके यह बात दर्शकों से शेयर की थी. फिल्म की पूरी कास्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Source: dailyhunt.in