Table of Contents
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक तरफ रणबीर के प्यार में पागल है तो एक तरफ अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रही है। इन दिनों सातवें आसमान पर है। कुछ घंटे पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने अपनी खुशी जाहीर कि है। ये खुशी है आलिया के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स होने की।
इस अंदाज में जाहिर की खुशी…….
https://www.instagram.com/p/Bvf2xHuD-RF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी। आज आलिया की उम्र 26 साल गो गई है। 7 साल के इस करियर में आलिया ने कई सारी हिट फिल्में की है।
https://www.instagram.com/p/BtOdfPZnaY7/
अब तक उन्होंने करीब 15 फिल्मों में काम किया और उनकी हर फिल्म में उनके काम को सराहा गया। हाल ही में उनकी फिल्म गली बॉय रिलीज हुई थी जिसमें वो एक्टर रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए सफीना फिरदौस के रोल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
https://www.instagram.com/p/BvI6ZLJnqHs/
आलिया भट्ट की अगली फिल्म कलंक जो अगले महीने रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। इसके अलावा वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। वहीं आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखेंगी।
Source: dailyhunt.in