ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। 7 दिनों में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है।

7 दिनों तक धमाकेदार कमाई……….

https://www.instagram.com/p/BzzgLrfnZLy/

विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। सुपर 30 ऋतिक की सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। खास बात है कि बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।

https://www.instagram.com/p/BzxlG79nOr9/

2017 में आई काबिल के बाद, ऋतिक ढ़ाई सालों के बाद सुपर 30 में नजर आए। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बॉयोपिक होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी शंकाएं भी थे। लेकिन ऋतिक रोशन ने अपने दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित कर दिया। यह ऋतिक की पांचवी 100 करोड़ी फिल्म होगी।

Source: dailyhunt.in

Your Comments