Varun in Rajkumar Hirani’s next: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने अपनी आखिरी फिल्म कलाकार रणबीर कपूर के साथ बनाई थी, जो संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फिल्म के बाद से उनका नाम अलग-अलग अभिनेताओं के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों ऐसा सुनाई दिया था कि राजकुमार हिरानी कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ अपनी अगली फिल्म शुरू करने वाले हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने इस खबर पर पक्की मुहर भी लगाई थी, जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस उत्साहित हो उठे थे|
Rajkumar Hirani ने Shah Rukh Khan को दिखाया ठेंगा
अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ नहीं बल्कि कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ बनाएंगे। पीपिंगमून ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि वरुण धवन के हाथ राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म लग गई है, जो जल्द ही शुरू हो सकती है।
सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि, राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म एक असली इवेंट पर बनाएंगे, जिसका नाम ‘मेड इन इंडिया’ होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी के असिस्टेंट करण नारवेकर करेंगे। ‘मेड इन इंडिया’ की कहानी राजकुमार हिरानी ने खुद लिखी है, जिसमें उनकी मदद ‘नील बटे सन्नाटा’ फेम नीरज सिंह ने की है। करण पिछले 15 सालों से राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं। करण ने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में हिरानी की मदद की है।
Read Also: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की अफवाह वाली शादी पर ताजा रिपोर्ट
राजकुमार हिरानी और वरुण धवन की यह फिल्म कह तक शुरू होगी यह अभी साफ नहीं है क्योंकि इन दिनों देश में कोरोना वायरस का खौफ पसरा हुआ है। जब तक देश के हालात ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक मेकर्स इस फिल्म को फ्लोर पर लेकर नहीं जाएंगे। वैसे आप वरुण धवन और राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।