साउथ के सुपर स्टार यश की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। केजीएफ 2 ने कमाई के मामले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है, जिसको तोड़ पाना सभी बॉलीवुड से लेकर साउथ तक फिल्मों की बस की बात नहीं है। केजीएफ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। तो वही इंडिया की दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। लेकिन साउथ की कुछ फिल्मों से ये उम्मीद की जा रही है कि वो केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रुल भी शामिल है। तो चलिए देखते है, कौन-कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है।
Table of Contents
पुष्पा 2
![पुष्पा 2](https://www.aaltufaaltu.com/wp-content/uploads/2022/05/MicrosoftTeams-image-58-5.jpg)
पुष्पा 2
सालार
साउथ के सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पहली बार श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म दो पार्ट में आने वाली है।
![सालार](https://www.aaltufaaltu.com/wp-content/uploads/2022/05/MicrosoftTeams-image-57-5.jpg)
सालार
पोन्नियिन सेल्वन: I
पोन्नियिन सेल्वन: I फिल्म को लेकर भी चर्चा की जा रही है कि ये मूवी भी केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म भी दो पार्ट में आने वाली है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली है।
![पोन्नियिन सेल्वन: I](https://www.aaltufaaltu.com/wp-content/uploads/2022/05/MicrosoftTeams-image-55-6.jpg)
पोन्नियिन सेल्वन: I
आदिपुरुष
प्रभास की ‘आदिपुरुष’ एक पौराणिक फिल्म है। बताया जा रहा कि ये फिल्म ‘रामायण’ पर आधारित है। इस फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रभास की ये मूवी तेलुगु के साथ-साथ हिंदी मे भी रिलीज होने वाली है।
Read Also : गर्मियों में लेना चाहते हैं बर्फीली पहाड़ियों का मजा तो मई में इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर
![आदिपुरुष](https://www.aaltufaaltu.com/wp-content/uploads/2022/05/MicrosoftTeams-image-56-6.jpg)
आदिपुरुष
एनटीआर 30
जूनियर एनटीआर की फिल्म NTR 30 का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है। जैसा की आपको याद होगा की राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने जमकर कमाई की थी। इस फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।
![NTR 30](https://www.aaltufaaltu.com/wp-content/uploads/2022/05/MicrosoftTeams-image-53-6.jpg)
NTR 30