फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाना आसान बात नहीं है।यदि कोई गॉड फादर ना हो तो समझिए आपके चप्पलें घिस जाएंगी लेकिन शायद ही आपको कोई बड़ा ब्रेक मिले। फिर भी इस फिल्मी दुनियां के आसमान में की ऐसे सितारें हैं जिनकी चमक के लिए किसी सपोर्ट की जरुरत नहीं पड़ी।बल्कि ये खुद की लगन और मेहनत के बूते आज सफलताओं की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम है सोनू सूद का।लॉकडाउन से पहले शायद ही कोई इतना सोनू सूद को पहचानता होगा। लॉकडाउन के दौरान जब मुंबई में फंसे लोगों को मदद की जरुरत पड़ी तो सोनू सूद ने सिर्फ सोशल मीडिया की मदद से हजारो प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया। सूद का ये काम किसी भी सरकार के लिए आईना दिखाने जैसा था। लेकिन सोनू सूद आखिर हैं कौन और क्या फिल्मों के अलावा उनका कोई बड़ा बिजनेस है जिसके बूते वो हजारों लोगों की मदद कर पाते हैं। आईए जानते हैं।
Table of Contents
पंजाब की मिट्टी में पले बढ़े हैं सोनू सूद
सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई से 73 को पंजाब के मोगा में हुआ था। एक्टिंग के दम पर सोनू हिंदी, तमिल ,तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। ज्यादातर फिल्मों में सोनू ने नेगेटिव रोल्स ही किए है। लेकिन रियल लाइफ में वो लोगों के लिए हीरो हैं। सोनू मात्र 5500 रुपए लेकर मुंबई एक्टर बनने का सपना संजोए आए थे। सोनू के पिता एक कपड़ा व्यापारी थे और उनकी मां कॉलेज में प्रोफेसर थी। उन्होंने तय कर लिया था कि यदि वो सफल नहीं हो पाए तो वापस लौटकर अपने पिता की दुकान में काम करेंगे।

रील लाइफ के विलेन लेकिन रीयल लाइफ के हीरो
3 साल का कड़ा संघर्ष और फिर मिला ब्रेक
सोनू सूद को पहला ब्रेक तमिल सिनेमा ने दिया। फिल्म का नाम “कल्लाज़गर” था। इसके बाद तो वो दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन के तौर पर नजर आने लगे। हिंदी फिल्मों में सबसे पहली बार उन्हें “शहीद-ए-आजम” फिल्म में भगत सिंह का रोल मिला। 1996 में सोनू सूद ने एक दक्षिण भारतीय लड़की से शादी की जिससे वह इंजीनियरिंग के दिनों में मिले थे। उनकी पत्नी का नाम सोनाली सूद है। उनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम इशांत सूद और अयान सूद है। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहते हैं।
Read Also : पंकज त्रिपाठी मेहनत से घूमा किस्मत का पहिया जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सूद
हजारों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद के पास कितने पैसे होने चाहिए। ये सवाल सभी के मन में हैं। क्या वो अंबानी की तरह बिलेनियर है। जिसके कारण वो इतनी मदद कर पाते हैं। तो इसका जवाब आप जान लिजिए, बिल्कुल नहीं। सोनू सूद एक फिल्म के लिए 1 करोड़ से 1.5 करोड़ तक चार्ज करते हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 12-14 करोड़ के आसपास होती है। अपनी कमाई के ही पैसों से वो गरीब और जरुरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाते हैं।उनकी कुल संपत्ति का आंकलन यदि किया जाए तो सारी चीजें जोड़कर वो 130 करोड़ के आसपास होंगी। फिर भी उन्होंने मदद के लिए आए किसी को भी निराश नहीं किया। आज भी वो लोगों के लिए मदद के दरवाजे खुले रखे हुए हैं।