बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही(Nora Fatehi) खुद को माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) का सबसे बड़ा फैन मानती हैं। यहां तक की वह उनकी बायोपिक में भी काम करने की इच्छा रखती हैं।
Table of Contents
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के डांस के तो लाखों दीवाने हैं, वह आज भी बड़े-बड़े डांसर्स को जबरदस्त टक्कर दे सकती हैं। एक्ट्रेस नोरा फतेही भी उनके जबरदस्त डांस मूव्स की कायल हैं। उन्होंने माधुरी दीक्षित की बायोपिक में काम करने की इच्छा भी जाहिर की है। अपने एक यूट्यूब व्लॉग में नोरा ने धक-धक गर्ल से मिलने के बाद अपना अनुभव साझा किया था।
NORA FATEHI करना चाहती हैं MADHURI DIXIT की बायोपिक में काम
याद दिला दें कि कुछ समय पहले वह माधुरी दीक्षित संग एक डांस रिएलिटी शो में बतौर को-जज नजर आई थीं। अपनी उसी मुलाकात को याद करते हुए नोरा ने फैंस से कहा था कि, ‘अगर आप चाहते हैं कि मैं माधुरी मैम की बायोपिक में काम करूं तो कृप्या मुझे बताएं, क्योंकि मैं सिर्फ एक सपना देख रही हूं जिसके साकार होने की उम्मीद नहीं।’ नोरा फतेही वाकई माधुरी को अपना आइडल मानती हैं और इस बात का उदाहरण एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक के जरिए दिया है।
Read Also – इनअभिनेताओं के साथ रहा था Nora Fatehi का लव-अफेयर

NORA FATEHI करना चाहती हैं MADHURI DIXIT की बायोपिक में काम
हाल ही में उन्हें फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) से ‘डोला रे डोला’ (Dola Re Dola) लुक को रीक्रिएट करते देखा गया है। डांस रियलिटी शो में बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने के जश्न में उन्होंने यह लुक कैरी कर माधुरी दीक्षुत के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
Read Also – बॉलीवुड से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य
NORA FATEHI धक-धक गर्ल की तरह नजर आईं
वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही नोरा फतेही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है।
Source : e24bollywood.com/news/bollywood/nora-fatehi-pays-tribute-to-her-idol-madhuri-dixit-nene-a33b7e96/