भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और दोनो देशों को बीच में युद्ध जैसी स्थितियां बनती नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिनेता परेश रावल इस समय अपने ट्वीट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उन्होने पाकिस्तानी एक्टर अली जफर की टांग खिचाई कर दी है। गौरतलब है कि पुलवामा में हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के लिए एक स्पीच जारी की थी। जिसकी तारीफ अली जफर ट्वीट करते हुए की थी।

 

ट्विटर पर कर दी खिंचाई…………

ali zafar

पाकिस्तानी अभिनेता ने लिखा था, ‘क्या भाषण है!’ अली जफर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए मंगलवार को परेश रावल ने उनपर तंज कसा। परेश रावल ने अली जफर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- ‘नाउ स्पीचलेस.’ यानी अब निशब्द’।
साथ ही परेश रावल ने वायुसेना की कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर सवाल करने वालों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है। ये ट्वीट परेश रावल ने तब किया जब भारतीय एयरफोर्स ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

paresh

गौरतलब है कि बीते दिन पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारत की सीमा पर घुसने की कोशिश की थी जिसमें भारत ने भी जवाबी हमला करते हुए उनके एक विमान मिग 16 को मार गिराया था। फिलहाल इसमें आगे क्या होता है ये को नहीं पता लेकिन दोनो देशों की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी बराबर चल रही है।

 

Source: dailyhunt.in